नई दिल्ली: हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की चालीसा का पाठ कर सकते हैं. पूर्णिमा पर दान-स्नान, पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी. आप इस शरद पूर्णिमा पर एक सरल उपाय कर अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आप शरद पूर्णिमा के अवसर पर विधि विधान से चंद्र चालीसा का पाठ करें. इससे आपको सफलता हासिल होगी और मानसिक तनाव भी दूर होगा.
चंद्र चालीसा
शीश नवा अरिहंत को, सिद्धन करूं प्रणाम।
उपाध्याय आचार्य का, ले सुखकारी नाम।।
सर्व साधु और सरस्वती, जिन मंदिर सुखकर।
चन्द्रपुरी के चन्द्र को, मन मंदिर में धार।।







