Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मेट्रो स्टेशनों पर अब मिलेगा नया फीचर, QR कोड स्कैन से कर पाएंगे शिकायत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 17, 2024
in दिल्ली
A A
Delhi Metro
13
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मेट्रो में सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्रियों को अपनी बात डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) तक पहुंचाने व शिकायत दर्ज कराने के लिए परेशान होने या हेल्पलाइन पर कॉल करने करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि मेट्रो स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री आसानी से डिजिटल फीडबैक बुक में अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।

वहीं, डीएमआरसी भी शिकायतों व यात्रियों से मिले सुझाव पर तुरंत कार्रवाई करेगा। खास बात यह है कि यात्रियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

डीएमआरसी ने एक अक्टूबर को एक डिजिटल फीडबैक बुक जारी किया है। एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 386 किलोमीटर है और 286 मेट्रो स्टेशन हैं। डीएमआरसी का कहना है कि इस डिजिटल फीडबैक बुक के इस्तेमाल के लिए ज्यादातर मेट्रो स्टेशनों पर कस्टमर केयर काउंटर पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। कुछ स्टेशनों पर अभी क्यूआर कोड लगाने का काम बाकी है, जो अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।

क्यूआर कोड से ऐसे करें शिकायत

बताया गया कि क्यूआर कोड (QR Code) स्मार्ट फोन से स्कैन करते ही डिजिटल फीडबैक बुक का लिंक मोबाइल पर खुल जाएगा। इसके माध्यम से यात्री मेट्रो में सफर के दौरान आने वाली परेशानियों से संबंधित शिकायतें, मेट्रो की सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव व अपनी प्रतिक्रिया हिंदी व अंग्रेजी में से किसी भी भाषा में दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज और यूपीआई से किराया भुगतान से संबंधित शिकायत होने पर उसे वर्गीकृत भी किया जा सकेगा। साथ ही यात्री अपनी शिकायतों से संबंधित दस्तावेज, भुगतान की पर्ची, स्क्रीनशॉट, फोटो इत्यादि भी अपलोड कर सकेंगे।

कार्रवाई का भी पता चल सकेगा

डीएमआरसी (Delhi DMRC) के अनुसार, शिकायतें दर्ज करने के बाद यात्रियों को एक विशेष शिकायत नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से यात्री पता कर सकेंगे कि शिकायतों पर कब तक कार्रवाई होगी या क्या कार्रवाई हुई। इस डिजिटल फीडबैक बुक को डीएमआरसी ने अपने केयर (कस्टमर एप्लिकेशन फार रीलेशनशिप एंड इंगेजमेंट) से भी जोड़ा है।

वहीं, इसमें अब तक करीब 500 यात्रियों ने अपनी शिकायतें व सुझाव दर्ज कराई है। जिसमें ज्यादातर शिकायतें ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने में आने वाली समस्या को लेकर है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर खराब होने को लेकर भी यात्री शिकायत देते हैं। इसके अलावा सुविधाओं में सुधार के लिए यात्री कुछ सुझाव भी भेज रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हिंसक समाज अच्छा नहीं होता

July 21, 2022

RECPDCL ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को मेरठ शामली पावर ट्रांसमिशन SPV सौंपी

April 8, 2024
Army

ऑपरेशन सिंदूर 2: तनाव के तूफान में भारत की ताकत… आर्मी चीफ को स्पेशल सेना की शक्ति, हर चुनौती के लिए हैं तैयार!

May 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.