Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इजरायल ने आतंकियों के ‘खजाने’ को किया तबाह, हिजबुल्लाह हुआ कंगाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 21, 2024
in विश्व
A A
missiles-Israel
14
SHARES
468
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इजरायली वायु सेना (आईएएफ) लगातार हिजबुल्ला के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रही है. इजरायल ने अब हिजबुल्लाह की कमर तोड़ने का नया तरीका अपनाया है. इजरायली सेना ने टारगेटेड इंटेलिजेंस बेस्ड हमले से हिजबुल्लाह के बैंकों को निशाना बनाया. IDF ने बेरूत, दक्षिणी लेबनान और लेबनानी क्षेत्र के भीतरी इलाकों में हिजबुल्लाह के आर्थिक केंद्रों को तहस-नहस किया है. आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्लाह के जिन ठिकानों पर हमले किए गए, उनका इस्तेमाल लेबनानी ग्रुप अपनी आर्थिक गतिविधियों के लिए कर रहा था.

हिजबुल्लाह के अरबों डॉलर जलकर राख

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

तेल के तीन रास्ते… तीनों बंद, दुनिया में फिर से मचने वाला है कोहराम?

September 15, 2026
UK

भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

September 13, 2026
ukraine-russia

BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…

September 12, 2026
UAE-Iran

UAE-ईरान हैंडशेक ने पूरी दुनिया को चौंकाया, क्या दिल्ली से निकलेगा सुलह का रास्ता?

September 12, 2026
Load More

आईडीएफ ने बताया कि पैसा, अल-कर्द अल-हसन एसोसिएशन द्वारा जमा किया गया था. जो हिजबुल्लाह की आतंकी गतिविधियों को सीधे तौर पर फंड करता है. जिसमें हथियारों की खरीद और हिजबुल्लाह की सैन्य शाखा के कार्यकर्ताओं को भुगतान शामिल है. हिजबुल्लाह ने अपनी शाखाओं में अरबों डॉलर जमा कर रखे हैं, जिसमें आतंकवादी संगठन के नाम पर सीधे जमा किया गया पैसा भी शामिल है.

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा हमला

आईडीएफ के अनुसार हमले शुरू करने से पहले नागरिकों को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए. जिसमें क्षेत्र में नागरिक आबादी को विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से अग्रिम चेतावनी जारी करना भी शामिल था. ये हमले हिजबुल्लाह के आतंकी ढांचे, उसकी सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए आईडीएफ के चल रही कोशिशों का हिस्सा है. इससे पहले लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,464 तक पहुंच गई. वहीं 11,530 लोग घायल हुए हैं.

लेबनान पर एयर स्ट्राइक

मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अकेले शनिवार को इजरायली हमलों में 16 लोग मारे गए और 59 अन्य घायल हो गए. इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है. उसने सीमा पार एक ‘सीमित’ जमीनी अभियान भी चलाया है, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर हिजबुल्लाह को कमजोर करना है.

लेबनानी ग्रुप भी इजरायल पर मिसाइलें दाग कर पलटवार कर रहा

इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह समेत कई कमांडरों की मौत हो गई. उसके कई ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि लेबनानी ग्रुप भी इजरायल पर मिसाइलें दाग कर पलटवार कर रहा है. 8 अक्टूबर, 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे. नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
murder

जंगलराज : रेस्तरां कर्मी को मारी गोली, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा

April 25, 2025
cm dhami

निजी बसों की सवारियों को भी मिले दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा : सीएम धामी

January 16, 2025
Ahmed Al-Shara -trump

ट्रंप से मुलाकात के बाद चर्चा में अहमद अल-शरा, कभी था आतंकी, अब सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति!

May 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!
  • 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
  • दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.