Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में यात्री बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 4, 2024
in राज्य, विशेष
A A
अल्मोड़ा में यात्री बस
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

स्पेशल डेस्क/ अल्मोड़ा: सोमवार सुबह उत्तराखंड के अल्मोड़ा के मार्चुला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अल्मोड़ा ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने प्रकाश मेहरा को बताया कि, “बस दुर्घटना में 22 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।”

बस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। यह बस रामनगर जा रही थी जो सल्ट के पास कोपि नाम की जगह पर गिरी है। अल्मोड़ा के सल्ट इलाक़े के एसडीएम अधिकारी संजय कुमार ने एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा को बताया, “दुर्घटना में मृत लोगों के शव निकाले जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा जा रहा है।”

इन्हें भी पढ़े

trump

ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा

August 4, 2026
DUVASU

डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

August 4, 2026
pensioners

जंतर-मंतर पर गूंजेगी 81 लाख पेंशनर्स की आवाज, 5 अगस्त को EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा प्रदर्शन

August 4, 2026
Family members

आग से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

August 4, 2026
Load More

एसडीएम अधिकारी ने बताया, “बस में जो लोग फँसे हैं, उन्हें भी निकाला जा रहा है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली है. सीएम धामी ने बचाव और राहत कार्य तेज़ी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

एसडीआरएफ़ के साथ ही एनडीआरएफ़ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं. घटनास्थल पर रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया

पुष्कर सिंह धामी ने अपनी एक एक्स पोस्ट में लिखा, “जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का दुखद समाचार मिला है. ज़िला प्रशासन को तेज़ी के साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।”

उत्तराखंड के सीएम ने लिखा, “घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरफ़ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार करने के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा रही हैं. ज़रूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश भी दिए हैं।”

जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 4, 2024

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ अधिकारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। साथ ही मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है।

रक्षा मंत्री ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, “उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख पहुंचा है. इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 4, 2024

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
amit shah

आपातकाल का काला अध्याय याद दिलाता है कि लोकतंत्र की रक्षा कितनी जरूरी है : अमित शाह

June 24, 2025
Pahal Time Group

निर्जला एकादशी पर पहल टाइम ग्रुप ने राहगीरों को बांटे छबील

June 1, 2023

कानूनी लड़ाई में क्यों पिछड़ी कांग्रेस?

April 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 1 अक्टूबर से बदलेंगे RBI के Deposit Rules, जानें FD कराने वालों पर क्या होगा असर
  • ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा
  • डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.