Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

झारखंड में PM मोदी बोले-आपकी बेटी, रोटी और माटी छीन रहे हैं घुसपैठिये

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 4, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
14
SHARES
474
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का ‘घुसपैठिया समर्थक’ करार देते हुए तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचाने का आरोप लगाया. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि अगर उनकी यही ‘कुनीति’ जारी रही तो राज्य में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन को घेरा और दावा किया कि आज झारखंड में हर तरफ ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-राजग की सरकार’ की ही गूंज है.

घुसपैठियों को बसा रही है झामुमो

इन्हें भी पढ़े

Baba Ramdev

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन

September 15, 2026
upi and rupay

यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपये की सीमा से क्यों बढ़ी चिंता? जानिए क्या है सरकार का नया नियम !

September 15, 2026
PM Modi

BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

September 13, 2026
PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
Load More

पीएम मोदी ने कहा,’झामुमो-कांग्रेस-राजद ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है. ये तीनों दल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने पर आमादा हैं. ये तीनों दल घुसपैठिया समर्थक हैं. बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट पाने के लिए ये उन्हें पूरे झारखंड में बसा रहे हैं.’ राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी रैली थी, जिसमें उन्होंने आदिवासी अस्मिता का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा,’ये (घुसपैठिये) आपकी रोटी भी छीन रहे हैं, ये आपकी बेटी भी छीन रहे हैं और ये आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं. अगर झामुमो-कांग्रेस-राजद की यही कुनीति जारी रही तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा.’

‘बर्बाद कर देता है भ्रष्टाचार’

घुसपैठियों को आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा करार देते हुए प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से इस ‘घुसपैठिया गठबंधन’ को अपने एक वोट से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो या फिर सांसद हो… ऐसा कोई बचा नहीं जिन पर पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार के संगीन आरोप नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है. भ्रष्टाचार, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी को सबसे ज्यादा दुखी करता है, बर्बाद कर देता है.’

परिवारवाद पर किया हमला

प्रधानमंत्री ने परिवारवाद को झारखंड का एक और बहुत बड़ा दुश्मन बताया और झामुमो, कांग्रेस और राजद को घोर परिवारवादी दल करार दिया. उन्होंने कहा,’ये लोग चाहते हैं कि सत्ता की चाबी केवल इन्हीं के परिवार के पास रहे.’ मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जहां-जहां भी झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं, उस राज्य को उन्होंने बर्बाद कर दिया है. चुनावी गारंटी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हाल ही की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब इस विपक्षी पार्टी के प्रमुख ने भी मान लिया है कि उनकी पार्टी झूठी गारंटी देती है.’

झूठे वादे करती है कांग्रेस

पीएम ने कहा,’पता नहीं कैसे खरगे जी के मुंह से जाने-अनजाने में सच निकल गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो ये अनाप-शनाप घोषणाएं हैं, ये राज्यों को दिवालिया कर देंगी.’ उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस की राजनीति का बहुत बड़ा आधार रहा है जनता से झूठ बोलना और उसे धोखा देना. उन्होंने कहा, ‘ये झूठे वादे करके मतदाताओं को धोखा देते हैं. हमारे नागरिकों की आंख में धूल झोंक देते हैं. अभी हाल ही में ​हरियाणा ने इन्हें सबक सिखाया है.’

युवाओं के मुद्दे पर क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने यहां नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया जबकि भर्तियों में धांधली और पेपर लीक जैसे यहां का ‘उद्योग’ बन गया है. उन्होंने कहा, ‘झारखंड के नौजवानों में प्रतिभा की कमी नहीं है. ये हमारे झारखंड के बेटे और बेटियां खेल के मैदान में झारखंड के प्रति अपना जज्बा दिखाते हैं. झारखंड के युवाओं का सामर्थ्य बढ़े, उन्हें नए अवसर मिलें ये सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया है.’

तीन लाख भर्तियों को किया वादा

मोदी ने कहा कि अब भाजपा ने इस स्थिति को बदलने का फैसला लिया है और सरकार बनने के बाद करीब तीन लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा. उन्होंने कहा,’हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश कर रहे हैं. जब यहां आप लोग डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य का विकास भी डबल तेजी से होने लगेगा.’ उन्होंने कहा,’भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sco summit 2025

SCO समिट 2025… मोदी, पुतिन और जिनपिंग की गर्मजोशी भरी मुलाकात; ट्रंप को तगड़ा संदेश

September 1, 2025
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में अश्लील गतिविधियों के वायरल वीडियो से उठे सवाल, शौचालयों की बदहाली पर भी यात्रियों में नाराजगी!

September 1, 2026

नौकरी दिलाने वाली तीन हजार अवैध एजेंसियां

December 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन
  • यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपये की सीमा से क्यों बढ़ी चिंता? जानिए क्या है सरकार का नया नियम !
  • झण्डेवाला देवी मन्दिर में विराजे गणपति बप्पा, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.