Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को दिए दायित्व

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 30, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह की अध्यक्षता में टोली पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों की बैठक हुई।

जिसमें जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह ने बताया कि जननेता नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के निर्विवाद और बेदाग कार्यकाल के इन 8 वर्षो में भारत के विकास और सुशासन की एक ऐतिहासिक गाथा लिखी गई है। जिसने पूरे विश्व में भारत की छवि को नई ऊंचाई प्रदान की हैं। विश्व के तमाम बड़े देश अपने विवादों और समस्याओं में भारत से हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं। सुशासन और सेवा के इन आठ वर्षो में विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के विजन को सामने रखकर मानव इतिहास की सबसे बड़ी माहामारी कोरोना का मुकाबला करने में अपनी जी जान लगा दी।

इन्हें भी पढ़े

Sankalp India Charitable

संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!

August 31, 2026
cm dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

August 31, 2026
haridwar kumbh mela

एक तरफ लाखों श्रद्धालु दूसरी तरफ जंगल, अर्धकुंभ में हाथियों की निगरानी का बना खास प्लान

August 31, 2026
jageshwar dham almora

क्यों खास है जागेश्वर मंदिर? जानिए 125 मंदिरों वाले इस शिव धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

August 31, 2026
Load More

जहां एक ओर कश्मीर से धारा 370 को बगैर किसी विवाद के हटाया गया, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक समानता, सुरक्षा प्रदान करने हेतु तीन तलाक हटाने का साहसिक निर्णय लिया गया। इसी प्रकार जहां काले धन को हटाने के लिए नोटबंदी का निर्णय लागू किया। वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करने से भी परहेज नहीं किया। लोकतंत्र के महानायक के रूप में स्थापित नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच वाले नेता हैं।

जिन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति के उत्थान के लिए जनधन खाता, हर घर जल, प्रधानमन्त्री शहरी आवास योजना, भारत आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, भारतमाला योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री शौचालय योजना, निशुल्क वैक्सीनेशन, मुफ्त राशन वितरण योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। इस पखवाड़े में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमे प्रमुख रूप से बूथ स्तर पर लाभार्थी सम्पर्क, विकास तीर्थ बाइक रैली, शहीदों के परिवार से सम्पर्क एवं सम्मान, किसान सम्मेलन, विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, प्रभात फेरी, कोरोना वीर तथा स्वास्थ्य सेवकों का सम्मान, जिला स्तरीय रैली आदि प्रमुख रूप से रहेगें। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को कार्यक्रम प्रमुख के दायित्व भी घोषित किए गए।

जिनमें पखवाड़े का संयोजक अनिल अरोड़ा, सह संयोजक अमन त्यागी, विकास तिवारी व आदेश सैनी को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े में किसान कार्यक्रमों के लिए निपेंद्र चौधरी, प्रेसवार्ता के लिए लव शर्मा, महिला कार्यक्रमों के लिए रीता चमोली, ओबीसी हेतु प्रदीप पाल, एससी वर्ग हेतु तेलू राम प्रधान, एस टी वर्ग हेतु संत राम, शहरी गरीब सम्पर्क हेतु सुनील अग्रवाल व राकेश गर्ग, विख्यात व्यक्ति सम्पर्क हेतु विमल कुमार, कमजोर वर्ग हेतु चतर सैन, बूथ स्तर लाभार्थी सम्पर्क हेतु देशपाल रोड़, टीकाकरण और सेवा कार्य हेतु प्रवेश प्रिया, जिला स्तरीय रैली हेतु आशु चौधरी, सोशल मीडिया हेतु मोहित वर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रवास हेतु संदीप गोयल, लाभार्थी वीडियो हेतु सुशील रावत, बाइक रैली हेतु सचिन गुर्जर, तथा मीडिया सम्पर्क हेतु आशुतोष शर्मा, आईटी के लिए सुशील रावत, सचिन निहित को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी ,विकास तिवारी,अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, आशु चौधरी, लव शर्मा, नीपेंद्र चौधरी ,तेलू राम प्रधान, चतर सेन ,नागेंद्र राणा राणा, मयंक गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक ,धीरेंद्र गुप्ता, राजबाला सैनी ,प्रवीण संधू ,अभिषेक चंद्रा, अमरीश सैनी, विकासपाल, राकेश सैनी, आलोक चौहान, लोकेश पाल, सोनू धीमान, अरविंद गोयल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
operation sindoor 2.0

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को दी गई जानकारी की क्या है पूरी सच्चाई ?

May 20, 2025

सीएम धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

May 5, 2024
Initiative Times in association with SSWT distributed blankets to poor and helpless people

दिल्ली : SSWT के सहयोग से पहल टाइम्स ने सैकड़ों गरीब और मजबूर लोगों को बाटें कम्बल

January 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.