Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पाकिस्तान ने नहीं छोड़ी जिद तो होगा भारी नुकसान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 28, 2024
in खेल
A A
Pakistan
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी में होना है। दुनियाभर की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी, लेकिन अभी तक शेड्यूल तो दूर की बात है, ये भी तय नहीं हो पाया है कि चैंपियंस ट्रॉफी का वेन्यू क्या होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी अपनी जिद पर अड़ा है। लेकिन अगर उसने इसे यूं ही जारी रखा तो उसे इसका भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आईसीसी जल्द ही इस पूरे मामले पर आखिरी फैसला सुना सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी वैसे तो पाकिस्तान को मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने वहां पर टीम इंडिया को भेजने से इन्कार कर दिया है। भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में जाकर सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए ये निर्णय ​लिया गया है। इससे कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने आईसीसी को दे दी है और आईसीसी ने इस फैसले के बारे में पीसीबी को भी बता दिया है। आईसीसी ने पीसीबी के सामने ये प्रस्ताव रखा है कि एशिया कप की ही तरह चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर कराई जाए। इसमें भारत के सारे मैच ​किसी दूसरे वेन्यू पर हों और बाकी मुकाबले पाकिस्तान में ही हो सकते हैं, लेकिन पीसीबी इसके लिए अभी तक तैयार नहीं हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

19 फरवरी से हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज

पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी का जो ड्रॉफ्ट शेड्यूल तैयार किया है, उसके मु​ता​​बिक इसका आगाज 19 फरवरी से होना है, यानी अब इस टूर्नामेंट में 90 दिन से भी कम का वक्त बचा है। आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट का शेड्यूल कम से कम 90 दिन पहले आ जाना चाहिए, लेकिन ये सीमा भी अब खत्म हो गई है। ये सब कुछ पीसीबी की हठधर्मिता के कारण हो रहा है। इस बीच अब आईसीसी जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर आखिरी फैसला लेने के मूड में है। पता चला है कि आईसीसी की एक मीटिंग 29 नवंबर यानी शुक्रवार को होगी, इसमें इसे निपटाया जाएगा। यानी अब आईसीसी और ज्यादा ढील देने के मूड में है।

पूरा टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में कराया जा सकता है

पाकिस्तान और पीसीबी के लिए टेंशन की बात ये हो सकती है कि अगर वो अपनी उसी जिद पर अड़ा रहा कि पूरी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा तो उसे इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे तो अभी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर ऐसा ही चला तो आईसीसी पूरे टूर्नामेंट को किसी दूसरे देश में कराने की बात कह सकता है। यानी जो 10 मैच पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर खेलने के लिए मिल भी सकते हैं, वो भी हाथ से चले जाएंगे। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि पीसीबी अपनी बात से बदल सकता है।

पीसीबी को होगा भारी नुकसान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले ही आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहा है, अगर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया तो उसे और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है। यानी अब चैंपियंस ट्रॉफी के चैप्टर का पटाक्षेप होने की बारी आ गई और माना जा रहा है कि पाकिस्तान को अपनी जिद से पीछे हटना ही पड़ेगा। जैसे ही इसका वेन्यू तय होगा, उसके तुरंत बाद शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
G-7

धनी जी-7 गरीब देशों की भी सुने!

May 27, 2023
israel-iran war

‘पहले इजरायल रोके हमले’ घुटनों पर ईरान, लगाईं नेतन्याहू से युद्धविराम की गुहार !

June 15, 2025
उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था

उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल और चुनौतियां, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा !

May 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.