Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

कौन तोड़ेगा लारा का 400 रन का महान वर्ल्ड रिकॉर्ड?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 9, 2024
in खेल
A A
brian lara
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में इस फॉर्मेट की सबसे महान पारी खेलते हुए नाबाद 400 रन ठोके. इससे लारा न सिर्फ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने, बल्कि एक पारी में 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने. 20 साल बीत चुके हैं, लेकिन दुनिया का खूंखार से खूंखार बल्लेबाज लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सका है. हालांकि, वर्तमान समय में तीन ऐसे युवा विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो इसे तोड़कर इतिहास रच सकते हैं.

लारा ने खेली थी सबसे महान पारी

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

12 अप्रैल 2004 का दिन हर क्रिकेट फैन को हमेशा याद रहेगा. इस दिन वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने टेस्ट की सबसे महान पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में इस दिग्गज ने नाबाद रहते हुए 400 रन जड़ दिए. वह अब तक टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले और 400 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. कोई उनका यह रिकॉर्ड ध्वस्त नहीं कर पाया है.

तीन दिन तक क्रीज पर जमे रहे लारा

लारा ने तीन दिन तक बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी. बैटिंग फ्रेंडली सेंट जोन्स की पिच पर पहले दिन के अंत तक लारा 86 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरे दिन इस दिग्गज ने 300 रनों का आंकड़ा पार किया और स्टंप्स तक 313 रन पर नाबाद रहे. तीसरे दिन वि ऐतिहासिक पल आया, जब वह 400 रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. 202वें ओवर में लारा ने गैरेथ बैटी की गेंद पर सिंगल लिया और अपना 400वां रन पूरा किया. उन्होंने 13 घंटे से भी ज्यादा बैटिंग करते हुए यह रन बनाए. उन्होंने 582 गेंदों का सामना किया और 43 चौके और चार छक्के लगाए.

ये तीन बल्लेबाज कर सकते हैं ध्वस्त

लारा का 400 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज की डेट में अगर कोई तोड़ सकता है तो उस रेस में तीन  बल्लेबाज सबसे आगे हैं. इन तीनों ही बल्लेबाजों का नाम लारा खुद ले चुके हैं कि अगर सही परिस्थति मिली तो 400 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इनमें दो भारतीय बल्लेबाज शामिल  हैं.

ये दो भारतीय रच सकते हैं इतिहास

लारा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल 400 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच सकते हैं. 16 टेस्ट मैचों के अपने अभी तक के छोटे से करियर में यशस्वी जायसवाल ने बड़े-बड़े कारनामे कर दिग्गजों की तारीफें बटोरी हैं. यह ओपनर बल्लेबाज दो बार दोहरा शतक भी जमा चुका है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे. बात करें शुभमन गिल की तो उन्होंने अब तक 30 टेस्ट मैच खेले हैं. भले ही अब तक उनका सर्वार्धिक स्कोर 128 रन रहा है, लेकिन उनमें लंबी पारियां खेलने और लारा का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है.

इंग्लैंड का ये धाकड़ भी कर सकता है कमाल

लारा ने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी अपना 400 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दावेदार बताया था. 25 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अब तक 23 टेस्ट मैच खेले हैं. हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में मुल्तान में उन्होंने 317 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस पारी से उनकी क्षमता का पता चलता है कि वह लारा का महान वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं. यह बल्लेबाज अब तक 8 शतक जमा चुका है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सहवाग की याद दिलाई… धज्जियां उड़ा दीं, कोंस्टास की बैटिंग के कायल हुए रवि शास्त्री

December 27, 2024
हिंदी पत्रकारिता

हिंदी पत्रकारिता दिवस : कलम की क्रांति से आत्मा की आज़ादी तक

May 30, 2025
russia-ukraine conflict

यूक्रेन ने खड़े किए हाथ; राष्ट्रपति बोले -अब नहीं कर सकते जवाबी हमले!

March 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.