Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : डिग्री और संस्कृत कॉलेजों की होगी अब रैंकिंग, इसी आधार पर मिलेंगे इन्सेंटिव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 11, 2024
in राज्य
A A
degree
16
SHARES
548
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों की अब रैंकिंग होगी। इसी आधार पर कॉलेजों को सरकार की ओर से इन्सेंटिव दिए जाएंगे। प्रारंभिक रैंकिंग सूची जारी कर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों से 15 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगे हैं। नए साल में फाइनल रैंकिंग जारी होगी। यूजीसी के 100 अधिक मानकों पर कॉलेजों की तुलना कर रैंकिंग की गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी कॉलेजाें से कई बिंदुओं के आधार पर जानकारियां मांगी गई थीं।

जानकारियों के आधार पर अंक वितरण कर रैंकिंग की गई है। अगर किसी कॉलेज को लगता है कि उसके अंक अधिक थे लेकिन सूची में कम है तो 15 दिनों में इसे स्पष्ट करना होगा। 23 दिसंबर तक कॉलेजों को इस बाबत अपने सुझाव और आपत्तियों को भेजने के लिए कहा गया है। इसके बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से फाइनल रैंकिंग जारी की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

August 14, 2026
cm dhami

नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी

August 14, 2026
cm samrat chaudhary

बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, स्किल ट्रेनिंग के लिए 430 करोड़ मंजूर

August 13, 2026
liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
Load More

शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए हो रही रैंकिंग

प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की शिक्षा में गुणवत्ता  सुधार लाने के उद्देश्य से पहली बार इंटरनल राज्य स्तरीय सरकारी कॉलेजों की रैंकिंग की जा रही है। शिक्षा विभाग की इस ओवरऑल रैंकिंग में प्रदेश के 141 सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेज शामिल किए गए हैं। उपलब्ध सुविधाओं और छात्र-छात्राओं की संख्या व अन्य मापदंडों के आधार पर निरीक्षण करवाने के बाद नेक की तर्ज पर इंटरनल रैंकिंग की गई है। ओवरऑल रैंकिंग के अलावा जिला मुख्यायल, उपमंडल मुख्यालय और अन्य कॉलेजों के तीन अलग वर्ग भी बनाए गए हैं। इनकी रैंकिंग सूची अलग से जारी गई है।

टीयर वन कॉलेजों में जिला मुख्यालय पर स्थित कॉलेज शामिल किए गए हैं। इस सूची में भी हमीरपुर पहले, संजौली दूसरे, आरकेएमवी तीसरे, कोटेशेरा चौथे और पांवटा साहिब कॉलेज पांचवें नंबर पर है। उपमंडल स्तर के टीयर टू कॉलेजों की रैंकिंग में भाेरंज कॉलेज पहले, सरस्वती नगर दूसरे और सुन्नी काॅलेज तीसरे स्थान पर रहे हैं। टीयर थ्री के अन्य कॉलेज शामिल किए गए हैं। इनकी रैंकिंग में कफोटा पहले, दाड़लाघाट दूसरे, चैलकोटी काॅलेज तीसरे स्थान पर रहे हैं।

ओवरऑल रैंकिंग में हमीरपुर कॉलेज नंबर वन, संजौली दूसरे स्थान पर

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी ओवरऑल रैंकिंग में अभी हमीरपुर कॉलेज नंबर वन, एक्सीलेंस कॉलेज संजौली दूसरे और आरकेएमवी शिमला तीसरे स्थान पर हैं। 1,100 अंकों के आधार पर कॉलेजों को आंका गया है। हमीरपुर कॉलेज ने 1,019 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। संजौली कॉलेज को 1015 और आरकेएमवी को 1013 अंक मिले हैं। कोटशेरा कॉलेज शिमला चौथे, पांवटा साहिब कॉलेज पांचवें, सीमा कॉलेज छठे, मंडी कॉलेज सातवें, नालागढ़ आठवें, रामपुर नौवें और ठियोग कॉलेज दसवें स्थान पर रहा है। शिक्षा निदेशालय ने 102 कॉलेजों की रैंकिंग सूची जारी की है।

संस्कृत कॉलेजों में फागली पहले और सोलन को दूसरा स्थान

संस्कृत कॉलेजों की ओवरऑल रैंकिंग में फागली कॉलेज ने 1,100 में से 724 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। सोलन कॉलेज 673 अंकों के साथ दूसरे और 578 अंकों के साथ तुंगश कॉलेज तीसरे नंबर पर रहा है। इसके अलावा सुंदरनगर कॉलेज चौथे, नाहन पांचवें, क्यारटू छठे, सैरण सातवें और चंबा कॉलेज आठवें स्थान पर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Naravane's book

72 साल पुराना कानून और नरवणे की किताब… आर्मी रूल-1954 में क्या है प्रावधान?

February 13, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया

June 6, 2022
world economic forum

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में बजा भारत का डंका

February 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.