Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 11, 2024
in राज्य
A A
passport van
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पासपोर्ट बनाने की राह और भी सरल हो गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर हिमाचल में ऑनलाइन पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत अब आवेदक घर के पास ही पासपोर्ट बनवा सकते हैं। आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा के साथ, आपको न केवल समय की बचत होगी, बल्कि घर के पास ही सारी औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं। विदेश जाने वाले लोगों का घर बैठे पासपोर्ट बनवाने का सपना अब साकार होगा।  राजधानी शिमला के पंथाघाटी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर ऑनलाइन मोबाइल वैन की टेस्टिंग की गई। मोबाइल वैन से करीब पांच अपॉइंटमेंट दी गईं। आधुनिक तकनीक से लैस इस वैन में फिंगरप्रिंट्स, बायोमेट्रिक स्कैनिंग, दस्तावेज सत्यापन और फोटो खींचने की पूरी प्रक्रिया मौजूद है।

ऐसे करें आवेदन

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

August 14, 2026
cm dhami

नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी

August 14, 2026
cm samrat chaudhary

बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, स्किल ट्रेनिंग के लिए 430 करोड़ मंजूर

August 13, 2026
liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
Load More

आवेदकों को passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर स्लॉट बुक करना होता है। इसके बाद वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं में से शिमला आरपीओ वैन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। बुकिंग के बाद, वैन तय समय पर आपके क्षेत्र में आएगी और पासपोर्ट बनवाने से जुड़ी औपचारिकताएं वहीं पूरी की जाएंगी।

पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन का लक्ष्य पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को सभी के लिए सुलभ और सरल बनाना है। यह सेवा प्रदेश के उन दुर्गम क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो व्यस्त जीवन या दूरदराज क्षेत्रों में रहते हैं। शुरुआत में किन्नौर, चंबा, नाहन और रामपुर के क्षेत्रवासियों को खासतौर पर इसका लाभ मिलेगा।-वरुण कुमार शर्मा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

शेड्यूल बनाकर पूरे प्रदेश में घूमेगी वैन

भविष्य में ज्यादा लोगों को सेवा दी जाएगी। हर जिले में वैन चलाई जाएगी। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इस समय शिमला के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, पालमपुर, शिमला और ऊना जिला के पासपोर्ट सेवा केंद्र संबद्ध हैं। आने वाले दिनों में लोगों को पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा मिलेगी।

मोबाइल पासपोर्ट वैन के लाभ

मोबाइल वैन सेवा के लिए फिलहाल हर कार्य दिवस पर 40 से 50 अप्वाइंटमेंट जारी किए जाएंगे। आवेदक सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिन इलाकों में पासपोर्ट कार्यालय नहीं हैं, वहां के लोगों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। अप्वाइंटमेंट बुक करने से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया सरल और तेज है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अगले हफ्ते होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे नजर

March 5, 2023

एमएसपी की कमेटी तो बनी, होगा क्या?

July 27, 2022

गौ दर्शन, सद्गुरु देव एवं माता-पिता की सेवा से जीवन का होता है कल्याण : बाबा रामदेव

June 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.