Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

सिडनी में सिर्फ टीम इंडिया नहीं हारी, इस टीम का भी टूट गया सपना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2025
in खेल
A A
Team India
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले के लिए जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से भारतीय टीम के तो फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें तो खत्म हुईं ही, साथ ही श्रीलंका का भी सपना टूट गया।

श्रीलंका का भी टूट गया सपना

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

2019 में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी तो 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। इस बार ऑस्ट्रेलिया फिर से फाइनल में पहुंच गई है और सामने साउथ अफ्रीकी की टीम है, जो पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। साउथ अफ्रीका के 11 मैचों में 66.67 जीत प्रतिशत हैं और उन्होंने 7 मैच जीते हैं तो ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 63.73 है और वे अब तक इस साइकल में 11 मैच जीत चुके हैं। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है और उनका जीत प्रतिशत 50 प्रतिशत रह गया है तो न्यूजीलैंड चौथे और श्रीलंका पांचवे स्थान पर है।

हालांकि भले ही श्रीलंका पांचवें स्थान पर फिलहाल है लेकिन अगर भारतीय टीम सिडनी में जीत दर्ज कर लेती तो उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहतीं। हालांकि भारत के हारते ही श्रीलंका के भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। श्रीलंका ने इस साइकल में 11 मैच खेले हैं और 5 मैच जीते हैं। अगर वे ऑस्ट्रेलिया को घर पर खेले जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हरा देते तो श्रीलंका का जीत प्रतिशत भारत और ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हो जाता और फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल श्रीलंका खेल रही होती।

2023-25 में किसने कितने मैच जीते

फिलहाल इस साइकल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली इंग्लैंड की टीम ने 22 में से सिर्फ 11 मैच जीते हैं और 10 गंवा दिए हैं। ऐसे में उनका जीत प्रतिशत सिर्फ 43.18 रहा। इस साइकल में वेस्टइंडीज से सिर्फ 2 मैच जीते तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के नाम 4 जीत दर्ज हुए। श्रीलंका ने 5 तो न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच के परिणाम को छोड़कर) ने 7-7 मैच जीते हैं। भारत ने 9 मैच जीते तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 11-11 मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि जीत प्रतिशत के मामले में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सबसे आगे रहीं, इसलिए वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में आमने सामने होंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Modi-Shah's tea party

मोदी-शाह की चाय पार्टी में विपक्ष से सिर्फ कनिमोझी की मौजूदगी, राहुल-अखिलेश रहे नदारद

August 13, 2026
PM Modi

देश में मोदी की गारंटी, विपक्षी परेशान!

December 19, 2023

सीएम पद के लिए सिद्धरमैया का स्वभाविक चेहरा!

May 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.