Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चीन में नए वायरस के बढ़ते केस पर भारत के स्वास्थ्य विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
Corona virus 'X
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चीन में श्वसन रोगों के मामलों में अचानक आई तेजी पर भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने अपनी नजरें गड़ा दी हैं। शनिवार को मंत्रालय ने कहा कि वह चीन की स्थिति पर करीबी निगरानी रख रहा है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) अतुल गोयल की अध्यक्षता में एक संयुक्त निगरानी समूह ने इस मामले की समीक्षा की। बैठक के बाद इसे मौसमी फ्लू सीजन के मद्देनजर “असामान्य नहीं” करार दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “सरकार उपलब्ध सभी चैनलों के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाए रखेगी।” साथ ही, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इस संबंध में समय-समय पर अपडेट प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

fortuner car

घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

September 13, 2026
Indian economic

भारत की सार्वभौम क्रेडिट रेटिंग में बढ़ौतरी

September 13, 2026
ukraine-russia

BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…

September 12, 2026
brics summit

क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?

September 12, 2026
Load More

हाल ही में चीन में ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों में तेजी देखी गई है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बढ़ाने की सलाह दी है। मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा संक्रमण की लहर इन्फ्लूएंजा वायरस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (RSV) और HMPV जैसे वायरस के कारण हो रही है, जो आमतौर पर फ्लू सीजन में सक्रिय होते हैं।

HMPV एक वायरल श्वसन संक्रमण है, जिसके लक्षण आम सर्दी जैसे दिखते हैं। यह वायरस ड्रॉपलेट्स, सीधे संपर्क और संभवतः हवा के जरिए फैलता है। इसके लक्षण हल्के जुकाम से लेकर गंभीर सांस की तकलीफ और सीने में दर्द तक हो सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, HMPV पहले से ही भारत समेत दुनियाभर में सक्रिय है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

भारत में नहीं आया कोई मामला सामने

भारत में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) और इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) के डेटा के मुताबिक, इंफ्लुएंजा-लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के मामलों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विशेषज्ञों ने तैयारी को मजबूत बनाने के लिए ICMR नेटवर्क के तहत एचएमपीवी (ह्यूमन मेटापनीमोवायरस) की टेस्टिंग करने वाली लैब्स की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया है। यह नेटवर्क पूरे साल HMPV के ट्रेंड्स पर नजर रखेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि “ICMR नेटवर्क पहले से ही एडेनोवायरस और आरएसवी जैसे अन्य रेस्पिरेटरी वायरस की टेस्टिंग करता है। अब तक इन वायरसों के टेस्ट किए गए सैंपल्स में भी कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं देखी गई है।”

भारत की स्वास्थ्य प्रणाली और निगरानी नेटवर्क पूरी तरह से सतर्क हैं और किसी भी नई स्वास्थ्य चुनौती का तुरंत समाधान करने के लिए तैयार हैं। यह आश्वासन संयुक्त निगरानी समूह (जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप) की बैठक में दिया गया।

इस बैठक में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP), विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग और दिल्ली स्थित एम्स जैसे प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

बैठक में विशेषज्ञों ने यह सुनिश्चित किया कि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली न केवल मौजूदा चुनौतियों के लिए तैयार है, बल्कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sonika yadav

‘जहां चाह, वहां राह !’ प्रेग्नेंसी के बीच सोनिका यादव ने 145 किलो वज़न उठाकर देश को किया गौरवान्वित

October 30, 2025
CM Dhami - Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने की भेंट, विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

July 24, 2023

शहीदों की शहादत बेच, देश मना रहा है आज़ादी का अमृत महोत्सव : हरपाल राणा

May 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
  • देश के 7 प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां चढ़ता है खूब चढ़ावा!
  • अब आपकी जमीन का भी बनेगा आधार, सबकुछ होगा डिजिटल, नई स्‍कीम लॉन्‍च!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.