Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

समंदर पर राज करने उतरा आईएनएस उत्कर्ष, बढ़ गई चीन-पाकिस्तान की टेंशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 14, 2025
in राष्ट्रीय
A A
ins utkarsh
18
SHARES
585
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर भगवान सूर्य के उत्तरायण होते ही नौसेना को आईएनएस उत्कर्ष की ताकत मिल गई. ये मल्टीपर्पज शिप किसी भी स्तर का शिप खींचने, टारगेट को निशाना बनाने या फिर मानव सहायता के लिए चलाए गए किसी भी मिशन का नेतृत्व कर सकता है. ये विभिन्न स्वदेशी हथियारों और सेंसर के लिए एक परीक्षण मंच के रूप में भी काम करने में सक्षम है. आईएनएस उत्कर्ष को सोमवार को चेन्नई के पास कट्टुपल्ली शिपयार्ड से लॉन्च किया गया.

इसका नाम है ‘उत्कर्ष’, जिसका मतलब है ‘आचरण में श्रेष्ठ’. इसे L&T शिपबिल्डिंग लिमिटेड ने भारतीय नौसेना के लिए बनाया है. 106 मीटर लंबा, 18.6 मीटर चौड़ा जहाज और 3750 टन वजनी यह शिप अपनी उम्दा रफ्तार से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये शिप नौसेना की समुद्री निगरानी, ​ समंदर की ​गश्त यानी समुद्री सीमाओं की निगरानी और रेस्क्यू ऑपरेशंस की क्षमताओं को बढ़ाएगा.

इन्हें भी पढ़े

brics summit

क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?

September 12, 2026
IRCTC

IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

September 12, 2026
UAE-Iran

UAE-ईरान हैंडशेक ने पूरी दुनिया को चौंकाया, क्या दिल्ली से निकलेगा सुलह का रास्ता?

September 12, 2026
BRICS, PM Modi

दुनिया की ग्रोथ का नया इंजन बना भारत! BRICS में PM मोदी ने बताया- क्यों बदल रहा ग्लोबल पावर गेम?

September 12, 2026
Load More

आपको बताते चलें कि INS उत्कर्ष का लॉन्च पहले MPV INS समर्थक (INS Samarthak) के लॉन्च के 3 महीने के भीतर हुआ है. रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘आईएनएस उत्कर्ष (INS Utkarsh) के अस्तित्व में आने के पीछे की मूल भावना की बात करें तो इसका निर्माण मेक इन इंडिया शिप मेनुफेक्चरिंग की दिशा में उठाया गया कदम है. इसे नौसेना (Navy) की जरूरतों के हिसाब से मानकों के अनुरूप बनाया गया है. निजी भारतीय शिपयार्ड द्वारा शिप का लॉन्च स्वदेशी जहाज निर्माण में देश की प्रगति को दर्शाता है. ये मिसाल भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के मोटो को फॉलो करता है.

उत्कर्ष का शुभारंभ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की पत्नी सुष्मिता मिश्रा सिंह ने किया. इस अवसर पर वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण, जयंत दामोदर पाटिल, सीएमडी के सलाहकार और भारतीय नौसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

आईएनएस उत्कर्ष (INS Utkarsh) के लॉन्चिंग की डेडलाइन से पहले, दूसरे MPV का सफल लॉन्च भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एलएंडटी की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है. इस खास मौके पर कंपनी के प्रेसिजन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड एटी रामचंदानी (AT Ramchandani) ने कहा, ‘L&T अपने बेजोड़ इन-हाउस डिजाइन एक्सपर्टाइज और एक्जीक्यूशन के साथ, नौसेना के बेड़े के विस्तार की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

भारतीय नौसेना, भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है. यह देश की संस्कृति और सभ्यता की भी रक्षा करती है. भारतीय नौसेना (Indian Navy) भारतीय सशस्त्र बलों की सामुद्रिक शाखा है. नौसेना अध्यक्ष (Indian Navy Chief Admiral) एक चार सितारा एडमिरल होते हैं, जो नौसेना की कमान संभालते हैं. ब्लू-वाटर नेवी के रूप में, अपनी नौसेना फारस की खाड़ी क्षेत्र और अफ्रीका के हॉर्न में मलक्का जलडमरूमध्य तक ऑपरेट करती है. इंडियन नेवी दक्षिण और पूर्वी चीन के समुद्रों के साथ-साथ पश्चिमी भूमध्य सागर में एक साथ नियमित तैनाती पर रहती है, हिंद महासागर से लेकर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में इसकी काबिलियत और शौर्य की तूती बोलती है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्रिकेट के मैदान से कूटनीति का बड़ा संदेश!

March 9, 2023
ratan tata

रतन टाटा : विनम्रता और कुशल प्रबंधन का अद्भुत संगम

October 17, 2024

चार श्रम संहिताओं को लागू करने के बाद भारत में रोजगार के लाखों अवसर निर्मित होंगे

December 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.