रायसेन 31 मई (आरएनएस)। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 30 मई को जारीकर दी गई है। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच तथा पंच पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना का निर्धारित स्थलों पर प्रात: 10.30 बजे प्रकाशन कर दिया गया है। पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों की सूची तथा आरक्षण का भी आज प्रकाशन कर दिया गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए विभिन्न स्थलों में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। जनपद सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र संबंधित विकासखण्डों में बनाए गए कक्षों में प्राप्त किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच पद तथा पंच पदके लिए विकासखण्ड मुख्यालयों तथा क्लस्टरों में निर्धारित स्थलों में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर तैनात किए गए हैं। नामांकन पत्र आफलाइन प्रस्तुत किए जा रहेहैं। नामांकन पत्र 6 जून को दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं।





