Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

EV-मोबाइल सस्ते, आयकर में छूट… वित्त मंत्री के बजट पिटारे से किसे क्या मिला?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 1, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Nirmala Sitharaman
20
SHARES
657
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया गया। उनके भाषण शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी थी। निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि इस बार के बजट में हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है। GYAN को सीधे शब्दों में समझने की कोशिश करें इसका मतलब गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति है। वित्त मंत्री ने इस बार के बजट में किसानों से लेकर मिडिल क्लास लगभग हर तबके का ध्यान रखा है। सीतारमण ने टैक्सपैयर्स को भी राहत दी है। निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि 12 लाख रुपये तक की आमदनी वालों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। आइए जानते हैं फाइनेंस मिनिस्टर के बजट भाषण की बड़ी बातें…

किसानों के लिए धन धान्य योजना का ऐलान

इन्हें भी पढ़े

पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Modi Government

मॉनसून सत्र से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव नहीं, समझिए कारण

June 30, 2026
dhiraj seth

‘टैंक अधिकारी’ के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, रेगिस्तान से लेकर पहाड़ तक अभियानों का है अनुभव 

June 30, 2026
general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
Load More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि धन-धान्य कृषि योजना के तहत ऐसे 100 जिलों को चुना जाएगा, जहां पर कृषि कि उत्पादकता कम है। इस योजना का फायदा करीब 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा। इसके दायरे में हर एक तरह का किसान आएगा। इतना ही नहीं किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को भी बढ़ाया गया है। यह अब पांच लाख रुपये कर दी गई है।

12 लाख रुपये की आय तक नहीं देना होगा इनकम टैक्स

फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमण ने नई कर व्यवस्था में टैक्स छूट के साथ इनकम टैक्स स्लैब में बदलावों का ऐलान शनिवार को किया। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए उन्होंने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की है। इससे 80 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये सालाना आय पर 70 हजार रुपये की सेविंग होगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स कटौती की लिमिट को बढ़ाकर सीधे दोगुनी करने का एलान किया है।

मेडिकल कॉलेजों में करीब 10,000 सीटें बढ़ाई जाएंगी

केंद्रीय शिक्षा बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अगले साल मेडिकल कॉलेजों में 10,000 सीटें जोड़ी जाएंगी। सरकार का टारगेट अगले पांच सालों में 75,000 सीटें जोड़ना है। यह कदम देश में स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया जा रहा है। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जाएगी।

MSMEs के लिए क्‍या?

MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया। 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा। स्टार्टअप के लिए लोन अमाउंट 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा। गारंटी फीस में भी कम की जाएगी। उद्यम पोर्टल पर रजिस्‍टर्ड सूक्ष्‍म उद्यमों के लिए 5 लाख की क्रेडिट लिमिट वाले स्‍पेशल कस्‍टमाइज क्रेडिट कार्ड शुरू किए जाएंगे। पहले साल में 10 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

बजट में SC-ST महिलाओं को बड़ा तोहफा

इस बजट में महिलाओं का भी खास ध्यान रखा गया है। सीतारमण ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार पहली बार उद्यम शुरू करने वाली पांच लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के लिए दो करोड़ रुपये का लोन शुरू करेगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों के पोषण को मजबूत बनाने के लिए सक्षम आंगनवाड़ी और POSHAN 2.0 स्कीम की भी शुरुआत की जाएगी।

स्मार्ट फोन और टीवी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए स्मार्ट फोन और टीवी पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की है। इसका सबसे बड़ा असर भारत में मैन्युफैक्चर होने वाले मोबाइल फोन और स्मार्ट टीवी की लागत पर पड़ेगा। कस्टम ड्यूटी घटने से मोबाइल फोन और स्मार्ट टीवी की कीमतों में भी गिरावट आएगी। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार को भी मिला खास तोहफा

इस आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिहार पर भी काफी मेहरबान नजर आईं। बजट में भी उन्होंने राज्य के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा, ताकि राज्य में भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने बोला कि राज्य में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान बनाया जाएगा। मखाना बोर्ड की भी स्थापना की जाएगी। मिथिलांचल के लिए पश्चिमी कोशी कैनाल प्रोजेक्ट का भी बजट में प्रस्ताव दिया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर…

उड़ान योजना की जाएगी शुरू

केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले 10 सालों में 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों की मदद करने के लिए 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू करेगी।

नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इनकम टैक्स बिल को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि इनकम टैक्स को लेकर अगले हफ्ते नया बिल संसद में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से इनकम टैक्स का कानून छोटा और काफी आसान होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
marriage

हर शादी पर पर्यावरण बचाने का अभियान : मैती आंदोलन

November 25, 2022
CM Dhami

ग्राम स्तर तक चलाया जाए योग अभियान : सीएम धामी

April 21, 2025

कर्नाटक : जातीय राजनीति में मात खा गई ‘भाजपा’

May 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.