नई दिल्ली: Telescope for Astronomy का ये कलेक्शन स्पेस विज्ञान में दिलचस्पी रखनेवालों के लिए क्वालिटी प्रोडक्ट साबित हो सकता है। इन टेलिस्कोप से बच्चों को अंतरिक्ष की घटनाओं, चांद, तारे और ग्रहों से वाकिफ कराया जा सकता है। इन टेलिस्कोप से चांद, शनि ग्रह के रिंग्स, अन्य ग्रह और एस्ट्रॉयड तक देखे जा सकते हैं। वहीं रिसर्चर्स के लिए भी इन टेलिस्कोप से स्पेस स्टडी आसान हो सकती है।
ये एस्ट्रोनॉमी टेलिस्कोप क्वालिटी लेंस से तैयार किए जाते हैं। इनमें से कुछ टेलिस्कोप को मोबाइल से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इन टेलिस्कोप को ट्रेवल पर्पज से भी ले जाया जा सकता है।
ये Refractor Telescope ट्राइपॉड और फाइंडर स्कोप के साथ आता है। इसे बच्चों और स्पेस रिसर्च बिगिनर्स के लिए बढ़िया माना जाता है। 400×40 एमएम के स्पेसिफेशन वाला ये टेलिस्कोप मल्टी कोटेड लेंस के साथ आ रहा है। ट्रेवल पर्पज से भी इसे ले जा सकते हैं और जंगल सफारी के दौरान दूर से ही जंगली जानवरों को देख सकते हैं। इसके साथ 3 आईपीस और एक मून मिरर भी सेट में मिलता है।
Hellaro Astronomical Reflector Telescope:
ये Astronomical Reflector Telescope 700 फोकल लेंथ वाले लेंस के साथ आ रहा है। ये हमारी देखने की क्षमता को 175 गुना से 350 गुना तक मैग्नीफाई कर सकता है। 114 एमएम के डायामीटर वाले लेंस से चांद पर मौजूद गड्ढों, सैटर्न, ज्यूपिटर तक साफ देखे जा सकते हैं। ये टेलिस्कोप 360 डिग्री रोटेट कर सकता है। इसके साथ 113 सेंटीमीटर हाइट का ट्राइपॉड भी आता है। बच्चों को गिफ्ट देने के लिए भी ये बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
Cezo Telescope for Adults & Kids
ये Telescope for Adults & Kids भी कॉम्पैक्ट साइज में बढ़िया स्पेस व्यू दे सकता है। 70 एमएम एपर्चर के लेंस से स्पेस ऑब्जेक्ट 15 से 150 गुना तक मैग्नीफाई करके देखे जा सकते हैं। ये टेलिस्कोप फोन होल्डर के साथ आता है। यानी आप अपने फोन से अपने मनपसंद स्पेस ऑब्जेक्ट की तस्वीरें भी ले सकते हैं। फुल मून या सुपर मून की शानदार तस्वीरों के लिए ये बेहतरीन टेलिस्कोप हो सकता है। वीनस और मार्स जैसे प्लैनेट और स्टार्स को भी इससे क्लियर देखा जा सकता है।
Pie Matrix Pegasus 76700 Newtonian Reflector Telescope
ये Newtonian Reflector Telescope भी बेहतरीन एक्सपीरिएंस देने की क्वालिटी से लैस है। इसे 235 गुना अल्ट्रा एचडी जूम किया जा सकता है। ये प्रफेशनल कैटिगरी का टेलिस्कोप है, जिससे मून के साथ-साथ सैटर्न रिंग्स, प्लैनेट्स और डीप स्काई ऑब्जेक्ट्स का क्लियर व्यू पाया जा सकता है। Barlow लेंस से ऑब्जेक्ट की क्वालिटी और ज्यादा निखर जाती है। इसके लेंस पर खास किस्म की कोटिंग भी स्पेस ऑब्जेक्ट्स की शार्प इमेजेस और क्रिस्टल क्लियर पिक्चर प्रेजेंट करता है।
Audavibe Educational 90x Astronomical Telescope with APP
बच्चों और बिगिनर्स के लिए ये टेलिस्कोप भी काफी बढ़िया एक्सपीरिएंस दे सकता है। एजुकेशनल पर्पज से इसे कंसीडर किया जा सकता है। इससे स्पेस ऑब्जेक्ट्स 90 गुना मैग्नीफाई करके देखी जा सकती हैं। इसमें भी स्पेशल Barlow आई पीस लेंस दिया गया है, जो इमेजेस की क्वालिटी काफी शार्प कर देता है। इस टेलिस्कोप सेट के साथ स्पेशल ऐप एक्सेस दिया जाता है, जिससे सोलर सिस्टम, सेलेस्टियल बॉडीज, स्पेस ऑर्गनाइजेशन, साइंटिस्ट और तमाम अचीवमेंट्स के बारे में 1000 से ज्यादा फैक्ट्स के बारे में पता चलता है।







