Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना को क्यों चाहिए अधिक ताकत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Air Force india
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि भारत के पास भले छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान नहीं हैं, लेकिन ऐसे पायलट हैं, जो छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान उड़ा सकते हैं। भारतीय वायुसेना पर सभी को गर्व है, लेकिन यह बात दर्शाती है कि हमें आधुनिक लड़ाकू विमान चाहिए।

पड़ोसियों को बढ़त

इन्हें भी पढ़े

brics summit

जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान

September 10, 2026
brics delhi

BRICS सम्मेलन: सुरक्षा का अभेद्य किला बना दिल्ली, सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार किया ‘सुपर प्लान’

September 10, 2026
Prime Minister Modi

जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ BRICS सहयोग को नई दिशा देंगे प्रधानमंत्री मोदी

September 10, 2026
PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
Load More

चीन ने पहले ही छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित कर लिए हैं, जबकि भारत के पास अब भी 4.5 पीढ़ी के राफेल और सुखोई-30 जैसे विमान हैं। पाकिस्तान भी जल्द ही चीन में बने पांचवीं पीढ़ी के विमान अपने बेड़े में शामिल करने वाला है। यह भारत के लिए चिंता की बात है।

एयरफोर्स का बेड़ा घटा

भारत जिस स्वदेशी 5-जी विमान (AMCA) का विकास कर रहा है, वह एक दशक से पहले नहीं मिलने वाला। इसके अलावा, वायुसेना के लड़ाकू विमानों की संख्या घटकर 30 स्क्वाड्रन रह गई है, जबकि कम से कम 42 स्क्वाड्रन होने चाहिए। पाकिस्तान और चीन लड़ाकू विमानों को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों से लैस कर रहे हैं। भारत भी अपने विमानों पर मिसाइलें लगा रहा है।

आकाश में ताकत

तेजी से बदलती तकनीक के दौर में सैन्य हथियारों की ताकत और उनकी भूमिका में भी तेजी से परिवर्तन हो रहा है। किसी देश को दुश्मन पर बढ़त हासिल करनी है तो सिर्फ टैंक और तोपों से काम नहीं चलेगा, आसमान में भी प्रभुत्व बनाना होगा। इसी कारण बिना पायलट वाले ड्रोन भी विकसित किए जा रहे हैं। लड़ाकू विमानों की क्षमताओं को चौथी पीढ़ी से बढ़ाकर पांचवीं और छठी पीढ़ी तक अपग्रेड किया जा रहा है। हालांकि इतना ही काफी नहीं। जब तक इन विमानों पर लंबी दूरी तक मार करने वाली उन्नत मिसाइलें तैनात नहीं होंगी, तब तक ये दुश्मन के खिलाफ पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो पाएंगे।

भारत का ‘अस्त्र’

हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को लड़ाकू विमानों से दागा जाता है। ये मिसाइलें दुश्मन के विमानों को आसमान में ही नष्ट करने में सक्षम होती हैं। इन्हें ‘बियॉन्ड विजुअल रेंज’ (BVR) यानी नजरों से दूर स्थित लक्ष्य को मार गिराने वाली मिसाइल कहा जाता है। भारतीय वैज्ञानिकों ने इसी श्रेणी की ‘अस्त्र’ मिसाइल विकसित की है, जो 100 किलोमीटर तक दुश्मन विमान को निशाना बना सकती है।

बड़ी सफलता

‘अस्त्र’ का ताजा परीक्षण पिछले 12 मार्च को स्वदेशी तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) पर किया गया। हालांकि, इसे करीब सात साल पहले ही सुखोई-30 MKI पर तैनात किया जा चुका था। लेकिन अब इसे स्वदेशी तेजस विमान पर तैनात करने की सफलता से भारतीय वैज्ञानिकों ने LCA की मारक क्षमता को और मजबूत कर दिया है।

भारतीय वायुसेना की क्षमता

भारतीय वायुसेना ने इसके पहले राफेल पर 150 किलोमीटर तक मार करने वाली मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइलें तैनात की हैं, लेकिन इनकी संख्या सीमित है। मिराज-2000 लड़ाकू विमानों पर 80 किलोमीटर तक मार करने वाली माइका मिसाइलें भी तैनात हैं। रूस से आयातित आर-73 और आर-77 एयर-टू-एयर मिसाइलें भी भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं, लेकिन इनकी रेंज कम है।

चीन की चुनौती

भारतीय वायुसेना को आसमानी युद्ध में बढ़त बनाने के लिए अधिक दूरी तक मार करने वाली एयर-टू-एयर मिसाइलों की जरूरत है। दुश्मन वायुसेना ने 100-400 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलें तैनात कर दी हैं। चीन ने अपने देश में ही विकसित दुनिया की सबसे लंबी मारक दूरी वाली एयर-टू-एयर मिसाइलें तैनात कर भारतीय वायुसेना के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। उधर, चीन और तुर्किये की मदद से पाकिस्तान को भी सफलता मिल चुकी है।

भारत के लिए मुश्किल

अगर चीन या पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों पर ऐसी मिसाइलें लगी हों जो भारतीय विमानों से ज्यादा दूर तक मार कर सकती हैं, तो हमारे लिए मुश्किल हो सकती है। इससे पहले कि भारतीय पायलट दुश्मन के विमान को देख कर उस पर निशाना लगा सकें, दुश्मन पहले ही हमला कर देगा। यही वजह है कि विभिन्न देशों के बीच अपने हथियारों के जखीरे में अधिक से अधिक दूरी वाली मिसाइलों को शामिल करने की होड़ मची हुई है।

सर्जिकल स्ट्राइक

2019 में पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन, जब पाकिस्तान के F16 लड़ाकू विमानों ने धावा बोला, तब भारतीय वायुसेना को लंबी दूरी तक मार करने वाली एयर-टू-एयर मिसाइलों की जरूरत महसूस हुई। पाकिस्तानी हमले को रोकने के लिए भारतीय विमानों ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें भारत ने पाकिस्तान का एक F16 लड़ाकू विमान मार गिराया, जबकि पाकिस्तान ने भी भारत के एक मिग-21 विमान को गिरा दिया।

आगे के लिए सबक

1971 के युद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह आसमान में पहली आमने-सामने की लड़ाई) थी। इससे सबक लेते हुए भारतीय वायुसेना को न केवल आधुनिक लड़ाकू विमानों से अपनी ताकत बढ़ानी होगी, बल्कि चीन और पाकिस्तान की तुलना में अधिक दूरी तक मार करने वाली एयर-टू-एयर मिसाइलों की भी तैनाती करनी होगी। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

‘देश के लिए गर्व का पल’, ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का पहला रिएक्शन!

May 7, 2025
मुफ्त की रेवड़ियां

मुफ्त की रेवड़ियां बांटने से आर्थिक अनुशासन की अनदेखी हो रही है!

June 1, 2023

कांग्रेस को बस इनकी चिंता

December 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान
  • उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान
  • बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.