Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

घायल तोड़ रहे दम, कैशलेस इलाज  क्यों नहीं…सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 10, 2025
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Supreme court
20
SHARES
663
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कैशलेस इलाज योजना लागू कराने के लिए अधिवक्ता केसी जैन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी ने तकनीकी दिक्कतों के कारण योजना के लागू नहीं होने के बारे में बताया। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को 28 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के आदेश दिए। यह बताने के लिए कहा कि अभी तक आदेश का अनुपालन क्यों नहीं हुआ।

सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी को केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 162 (2) के तहत एक ऐसी योजना बनाई जाए, जिससे सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों का कैशलेस इलाज सुनिश्चित किया जा सके। आदेश में कहा था कि यह योजना 14 मार्च 2025 तक हर हाल में बननी चाहिए। इसके लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। मामले में बुधवार को सुनवाई हुई।

इन्हें भी पढ़े

Kedarnath Dham closed

केदारनाथ में एक नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ अभियान से होगी धामों की सफाई

June 4, 2026
richest chief minister of india

भारत के किस मुख्यमंत्री के पास है सबसे अधिक संपत्ति?, जानिए

June 4, 2026
Badrinath-Kedarnath

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा: बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासन की विशेष अपील, यात्रा से पहले करें पूरी तैयारी

June 4, 2026
पेपर लीक

12 साल की सरकार, बार-बार पेपर लीक और युवाओं का आक्रोश, आखिर कब मिलेगी भविष्य की गारंटी?

June 4, 2026
Load More

अवमानना की चेतावनी

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और उज्ज्वल भुआन की पीठ ने कहा कि अगर कोर्ट को यह संतोषजनक कारण नहीं मिले कि योजना समय पर लागू क्यों नहीं हुई तो केंद्र सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की, कि जब तक शीर्ष अधिकारियों को अदालत में नहीं बुलाया जाता, तब तक वे कोर्ट के आदेशों की गंभीरता को नहीं समझते हैं।

योजना का प्रारूप तैयार

केंद्र सरकार ने योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे चंडीगढ़, असम, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और पुडुचेरी में लागू हो चुकी है। इसके अनुसार, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को 7 दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख तक का मुफ्त (कैशलेस) इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई

अधिवक्ता केसी जैन की ओर से दाखिल एक और याचिका पर भी सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने सड़क हादसों में घायल और मृतकों के परिजन को अंतरिम मुआवजा देने की मांग की है। यह मांग मोटर वाहन अधिनियम की धारा 164 ए के तहत की गई है, जिसके तहत केंद्र सरकार को मुआवजा योजना बनानी थी। इस पर न्यायमित्र गौरव अग्रवाल ने भी योजना की आवश्यकता को उचित ठहराया। इस याचिका पर अब 28 अप्रैल 2025 को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों से जवाब मांगा है कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट वाहनों में स्पीड गवर्नर फिट करने के लिए केंद्र की एडवाइजरी पर क्या कार्रवाई की है। सुनवाई अब जुलाई 2025 के बाद होगी।

विभिन्न पोर्टलों (बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, आयु-फिटनेस, स्पीड गवर्नर) की जानकारियों को ई-चालान सिस्टम से जोड़ने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही इसकी भी सुनवाई तय की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
heavy rain

बेमौसम की बारिश

October 18, 2022
WCL

वेकोलि में हुआ आनंद मेला का आयोजन

February 4, 2026
India-Canada

G-7 में मोदी की गैरमौजूदगी… क्या भारत-कनाडा तनाव तोड़ेगा 6 साल की परंपरा ?

June 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान मुद्दे पर ट्रंप का पलटवार, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों को बताया देशहित के खिलाफ
  • भारत-वेनेज़ुएला संबंधों को नई मजबूती, प्रधानमंत्री मोदी और डेल्सी रोड्रिगेज के बीच व्यापक वार्ता
  • राहुल गांधी के ‘आर्थिक सुनामी’ वाले बयान पर सियासी संग्राम, बीजेपी ने किया पलटवार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.