Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली में युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत, हिंदु कर रहें हैं पलायन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 19, 2025
in जुर्म, दिल्ली
A A
murder
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. युवक पर हमला उस समय हुआ जब वो घर से दूध लेने के लिए निकला था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पूरे मामले में एक लड़की के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है. घटना के बाद लोगों में दहशत है. हिंदुओं के पलायन की बात सामने आ रही है. लोगों ने अपने घरों के बाहर ये मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं. जिसमें लिखा है कि योगी जी, मदद करो योगी जी, रेखा गुप्ता जी मदद करो.

इस मर्डर की घटना के बाद सीलमपुर में स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की. पुलिस ने मृतक की पहचान कुनाल के रूप में की है. सीलमपुर हत्याकांड के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

इन्हें भी पढ़े

Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
CM Rekha Gupta

यमुना की सफाई के लिए CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ऐप, स्वच्छ यमुना प्रहरी अभियान शुरू

October 2, 2026
Load More

कुनाल अपने परिवार के साथ सीलमपुर के J ब्लाक में रहता था. परिवार में पिता राजवीर, मां, तीन भाई व एक बहन है. पिता ऑटो चलाते हैं. कुनाल गांधी नगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था.

आरोपियों को मिले मौत की सजा- मृतक की मां

मृतक कुनाल की मां प्रवीन और बड़ी बहन वंदना ने TV9 भारतवर्ष से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए. आरोपियों को भी फांसी की सजा मिले. कुनाल वारदात से पहले अपनी दादी को लेकर हॉस्पिटल गया था, और फिर उन्हें घर पर छोड़ कर दूध लेने निकला था जब आरोपियों ने कुनाल को एक विशेष समुदाय के लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी.

कुनाल की मां का कहना है कि उनके बेटे से ना किसी की दुश्मनी थी ना किसी से कोई बातचीत थी. उसे सिर्फ गिहारा समाज से होने की वजह से मार दिया गया. कुछ दिनों पहले लाला नाम के शख्स की आरोपियों से लडाई हुई थी, जिसके चलते कुनाल की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि साहिल और ज़िकरा इस हत्या में शामिल हैं.

दिल्ली में भी हो यूपी मॉडल लागू- स्थानीय

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली में भी यूपी मॉडल लागू हो, गलत लोगों के घर बुलडोजर चले. हमारे साथ ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि हम बीजेपी के लोग हैं. वे लोग लड़कियों का खुलेआम हाथ पकड़ते हैं. यहां कई बांग्लादेशी भी किराए पर रहते हैं जो इस तरह की घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं. इन लोगों के डर के कारण इस इलाके में हम लोगों के केवल 3 मकान बचे हुए हैं. सब लोग यहां से जा चके हैं.

10 साल में 7 मर्डर, डर के साये में लोग

दिल्ली के सीलमपुर इलाके के J ब्लॉक में लोगों ने घरों के बाहर पलायन के बोर्ड लगा दिए हैं. लोगों का कहना है कि अब उन्हें यहां रहने में डर लगता है. एक विशेष समुदाय के लोग आए दिन गुंडागर्दी और हत्या की वारदातों को अंजाम देते हैं. पिछले 10 सालों में 7 मर्डर हो चुके हैं. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है. इसलिए वो अपना मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं. कुछ लोग मकान बेचकर जा चुके हैं कुछ अब जाना चाहते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
First organic market opened in Dehradun

देहरादून में खुला पहला आर्गेनिक मार्केट

January 10, 2023
schools

यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति, नगरीय स्कूलों में शुरू हुए स्मार्ट क्लास रूम

June 15, 2025
india bangladesh

बांग्लादेश ने दिया पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की सुरक्षा पर बयान, भारत ने क्या कहा?

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश
  • सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प
  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.