सतीश मुखिया/मथुरा: भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी हेमंत गर्ग हत्याकांड में बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच एसोजी/ स्वाट / सर्विलांस व थाना गोविन्द नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में वांछित शातिर अपराधी/शूटर राकेश पुत्र स्व. धर्मपाल निवासी हालनगंज मायाटीला, थाना-गोविन्दनगर, जिला मथुरा (उम्र 27 साल) और सादिल शाह पुत्र वारिस, निवासी मसानी तिराहा करवला, थाना-गोविंद नगर मथुरा (उम्र 21 साल) मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए थे।
इस मामले में कल ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश ने पीड़ित के घर का दौरा किया था और जल्द ही इसके निराकरण का आश्वासन पीड़ित के घरवालों को दिए थे। अपराधी राकेश उपरोक्त के दोनों पैर में व अपराधी सादिल एक पैर में गोली लगने से घायल हुए। अपराधियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलाह कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई। दोंनों घायल अपराधियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
अपराधी योगेश व राजन द्वारा जमीनी विवाद के कारण बिल्डिंग मिटेरियल सप्लायर्स हेमेन्द्र गर्ग की हत्या की सुपारी सूटर राकेश व आदिल शाह को दी थी। सूटर राकेश उपरोक्त व आदिल शाह द्वारा रात्रि के समय मोक्षधाम के पास हेमेन्द्र गर्ग की गोली मारकर हत्या कर मोटर साइकिल से भाग गये थे। हेमेन्द्र गर्ग की हत्या करने के लिए अपराधी राजन व योगेश ने शूटर राकेश को विवादित जमीन पर स्थित खोखे के स्थान पर पक्की दुकान बनाकर देने की बात तय हुई थी।







