सतीश मुखिया/मथुरा : बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 30 अप्रैल दिन बुधवार को अभी सेवा सदन सादाबाद रोड बलदेव मथुरा में आयोजित किया जाएगा। बांके बिहारी सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन दाऊदी की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में भोजन व्यवस्था और विवाह सम्मेलन से जुड़े प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन सुचारू और भव्य रूप से संपन्न हो सके सभी को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया गया बांके बिहारी सेवा समिति के महामंत्री देवेन्द्र सविता ने कहा कि अखतीज 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन दाऊजी बांके बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 31 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा जिसमें कन्याओं को फ्रिज एलईडी डबल बेड सोफा सेट सिंगारदानी वाशिंग मशीन कंबल 71 बर्तन गोदरेज कूलर आदि उपहार दिए जाएंगे।







