Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सुरजीत ठाकुर बने आम आदमी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 7, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। आने वाले विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में जंबो टीम खड़ी कर दी है। सिरमौर के राजगढ़ निवासी सुरजीत ठाकुर को आप ने प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है, जबकि  सोलन की रहने वाली निर्मल शर्मा को महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्षों, छह संयुक्त सचिवों समेत 410 पदाधिकारियों को शामिल किया गया। होटल पीटरहॉफ शिमला में प्रेस वार्ता में आप वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सूची जारी करते हुए नई टीम का एलान किया।  सिसोदिया ने बताया कि यह टीम राज्य में शानदार स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं को रोजगार, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम करेगी। ये सभी अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस के लिए समर्पित रहेंगे। इस दौरान पार्टी के नए सह प्रभारी संदीप पाठक भी मौजूद रहे।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने एक आम कार्यकर्ता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन पर विश्वास जताया है। वह इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बता दें कि बीते दिनों आप के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी समेत कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद पार्टी ने प्रदेश, जिला और अन्य पूरी टीम को भी भंग कर दिया था।

इन्हें भी पढ़े

Sankalp India Charitable

संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!

August 31, 2026
cm dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

August 31, 2026
haridwar kumbh mela

एक तरफ लाखों श्रद्धालु दूसरी तरफ जंगल, अर्धकुंभ में हाथियों की निगरानी का बना खास प्लान

August 31, 2026
jageshwar dham almora

क्यों खास है जागेश्वर मंदिर? जानिए 125 मंदिरों वाले इस शिव धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

August 31, 2026
Load More

ये बने उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव
भगवंत सिंह, शेर सिंह, रमा गुलेरिया, पूरण चंद, पुरनेंद्र मोहन कश्यप, एसएस जोगटा, केजी पराशर और मनीष ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राकेश मंढोत्रा राज्य सचिव और प्रोफेसर कुलवंत राणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बीआर कौंडल, चेतन चंबियाल, अमन गुलेरिया, पंकज पंडित, संतराम व सुरेंद्र बंधु को संयुक्त सचिव बनाया। महिला विंग में विभा गुलेरिया, आदर्श मेहता, अनीता और सुषमा शर्मा को उपाध्यक्ष और किरण पाठक को सचिव नियुक्त किया।

लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी
राज ठाकुर को हमीरपुर, राजीव अंबिया कांगड़ा, प्रशांत शर्मा मंडी और राकेश अजटा को शिमला लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। सुतिंद्र बहरिया को कांगड़ा, जितेंद्र ठाकुर मंडी और विकेंद्र सूद को शिमला लोकसभा क्षेत्र का सचिव, संदीप मिन्हास को मंडी व देसराज चौधरी को कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

ये बने जिला प्रभारी
लक्ष्मण नेगी को सिरमौर जिला, कुलदीप ढींढसा सोलन, जेडी चौहान शिमला, अविनाश नेगी किन्नौर, सुरेश नेगी कुल्लू, सुदर्शन जस्पा लाहौल-स्पीति, राकेश रावत मंडी, धनीराम धीमान हमीरपुर, सुरेश शर्मा बिलासपुर, यशपाल ऊना, कल्याण भंडारी कांगड़ा और काकू ठाकुर को चंबा जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया। उप जिला प्रभारी, सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, जिला संयुक्त सचिवों के अलावा पार्टी के महिला विंग में भी नियुक्तियां की गई हैं।

18,000 गांवों में बनाई गईं कमेटियां
सह प्रभारी संदीप पाठक ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश के 18,000 गांवों में कमेटियां बनाई हैं। आने वाले समय में पंचायतों व गांवों में संगठन के पदाधिकारियों का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3615 पंचायतों में संगठन पहुंचा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्या सीधे जनता नहीं चुन सकती मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री?

May 21, 2023
Atishi and Saurabh

दिल्ली : आतिशी और सौरभ को ही क्यों मिली कैबिनेट में जगह?

March 9, 2023
CM Dhami

सीएम धामी ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के ‘सम्मान अभियान’ कार्यशाला में किया प्रतिभाग

April 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.