Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पंत को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2025
in खेल
A A
rishabh pant
23
SHARES
757
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लीड्स : भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए लीड्स टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 25 जून (बुधवार) को ताजा रैंकिंग जारी की है. आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और इंग्लिश ओपनर बेन डकेट को फायदा हुआ है. ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट मैच में भारत की ओर से दोनों पारियों में शतक (134 & 118) लगाया था. ऋषभ पंत ऐसे दूसरे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दो शतक लगाए. इससे पहले जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ही ऐसा कर पाए थे. दूसरी तरफ बेन डकेट को 62 और 149 रनों की इनिंग्स के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था.

अब ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट की बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर आ चुके हैं. यह ऋषभ पंत की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. ऋषभ पंत की तरह बेन डकेट ने भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है. डकेट पांच स्थान की छलांग लगाकर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के ही ओली पोप तीन स्थान ऊपर चढ़कर 19वें नंबर पर आ चुके हैं. वहीं जेमी स्मिथ आठ पायदान की छलांग लगाकर 27वें स्थान पर पहुंच गए.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

बुमराह-रूट की बादशाह कायम

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया था, जिसके चलते वह भी पांच पायदान ऊपर उठकर 20वें नंबर पर आ गए हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अब भी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं, जबकि इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ड्रॉ पर छूटे पहले टेस्ट मैच में भी कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं. मुश्फिकुर रहीम ने गॉल टेस्ट में 163 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके चलते वो 11 स्थान की छलांग लगाकर 28वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं नजमुल हुसैन शांतो ने इस मैच में दो शतक लगाए. शांतो अब 21 स्थान ऊपर उठकर 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

उधर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लीड्स टेस्ट मैच में पहली पारी में पांच विकेट हॉल लिया था. बुमराह अब भी टॉप पर बने हुए हैं. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को लीड्स टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाई और अब ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.

स्कॉटलैंड, नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के चलते T20I रैंकिंग में थोड़ा बदलाव हुआ है. बल्लेबाजों की सूची में नीदरलैंड्स के माइकल लेविट 16 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर आ चुके हैं. जबकि स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन 20 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर पहुंच गए. गेंदबाजी रैंकिंग में स्कॉटलैंड के ही मार्क वॉट 2 स्थान ऊपर उठकर 38वें नंबर पर आ गए हैं. नेपाली स्पिनर ललित राजबंशी ने भी 29 स्थान की छलांग लगाई और अब वो 54वें नंबर पर हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jhandewala Devi Temple

नवरात्र के प्रथम दिन झण्डेवाला देवी मंदिर में विधिवत् हुई माँ शैलपुत्री की आराधना

March 19, 2026
महात्मा गांधी भगत सिंह

आत्म पराजय का रास्ता

October 18, 2022
नल जल

उधार का पानी पी रहे राजधानी के इतने लाख परिवार

October 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.