नई दिल्ली: आर के पुरम विधानसभा की पुलिस संबंधी समस्याओं के निराकरण संबंध में रामजस स्कूल में सभी RWA प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, महिला सुरक्षा, अवैध गतिविधियों सहित अन्य ज्वलंत विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विधायक अनिल शर्मा ने कहा, मैं DCP अमित गोयल जी को धन्यवाद देता हूं कि सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जनहित के लिए पुलिस और जनता के बीच इस समन्वय को और मजबूत बनाने के लिए हमारा सतत प्रयास रहेगा।

इस बैठक में DCP अमित गोयल, ACP रणवीर सिंह, ACP गरिमा तिवारी एवं चारों SHO सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।







