प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास (बंगला नंबर 1, राज निवास मार्ग, सिविल लाइंस) के नवीनीकरण और सजावट के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। यह बंगला, जो पहले उपराज्यपाल सचिवालय के रूप में उपयोग होता था, अब मुख्यमंत्री के रहने लायक बनाया जा रहा है।
रेखा गुप्ता को दो बंगले आवंटित किए गए हैं बंगला नंबर 1 उनके निवास के लिए और बंगला नंबर 2 कैंप ऑफिस के रूप में। नवीनीकरण का पहला चरण मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल कार्यों और हाई-टेक उपकरणों की स्थापना पर केंद्रित है, जिसे 4 जुलाई 2025 को टेंडर खुलने के बाद 60 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
नवीनीकरण में शामिल सुविधाएं
1. एयर कंडीशनर 24 दो टन के एसी, जिनमें से 14 की लागत 7.7 लाख रुपये और कुल लागत 11 लाख रुपये से अधिक।
2. टेलीविजन 5 4K अल्ट्रा HD LED स्मार्ट टीवी (चार 55 इंच और एक 65 इंच), जिनकी कुल लागत 9.3 लाख रुपये।
3. लाइटिंग और झूमर 115 लैंप, वॉल लाइट्स, 3 बड़े झूमर, 16 निकेल फिनिश फ्लश-सीलिंग लाइट्स, 7 पीतल की सीलिंग लैंटर्न और 8 पीतल-ग्लास वॉल लाइट्स, जिनकी लागत 6.03 लाख रुपये।
4. पंखे 23 रिमोट कंट्रोल वाले प्रीमियम एनर्जी एफिशिएंट सीलिंग फैन (1.8 लाख रुपये) और 16 वॉल फैन।
5. 14 सीसीटीवी कैमरे (5.74 लाख रुपये), 10 LED फ्लड लाइट्स और एक नया इंटरकॉम सिस्टम।
रसोई और अन्य उपकरण
6 गीजर (91 हजार रुपये), इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बर्नर वाला गैस हॉब (63 हजार रुपये), 20 लीटर माइक्रोवेव (32 हजार रुपये), OTG ओवन (85 हजार रुपये), ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (77 हजार रुपये), डिशवॉशर (60 हजार रुपये), और 50 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला RO वाटर प्लांट। 2 लाख रुपये का UPS सिस्टम और इलेक्ट्रिक चिमनी।
कहां है रेखा गुप्ता का आवास !
राज निवास मार्ग, सिविल लाइंस, उत्तरी दिल्ली, जो सचिवालय, आईटीओ, और केंद्रीय सरकार के कार्यालयों के नजदीक है। टाइप-VII बंगला, जिसमें 4 बेडरूम, अटैच बाथरूम, ड्राइंग रूम, विजिटर्स हॉल, नौकरों का कमरा, किचन, लॉन, और बैकयार्ड शामिल हैं। समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्रराज (बंगला नंबर 3/8) और विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट (बंगला नंबर 4/8)।
रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले (जिसे BJP ने “शीश महल” करार दिया था) में रहने से इनकार किया, इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए। उस बंगले के नवीनीकरण पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जिसे लेकर विवाद हुआ था।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने रेखा गुप्ता के दो बंगलों को “माया महल” करार देते हुए नवीनीकरण की लागत और सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं, इसे BJP की विलासिता का उदाहरण बताया।
CM रेखा गुप्ता जी अब माया महल में रहेंगी‼️
👉 रेखा गुप्ता जी ने राजनिवास मार्ग पर अपने लिए 30 कमरों के 2 बंगले अलॉट करवाए हैं
👉 इन बंगलों में बड़े-बड़े जनरेटर लगवाये गए हैं, जिससे मुख्यमंत्री जी को बिजली कटौती का शिकार ना होना पड़े@AnilJhaVats1 pic.twitter.com/ahYRb6iSVV
— AAP (@AamAadmiParty) June 6, 2025
नवीनीकरण दिल्ली में सत्ता परिवर्तन
रेखा गुप्ता अभी शालीमार बाग में अपने निजी आवास में रह रही हैं। टेंडर 28 जून को जारी हुआ और 4 जुलाई को बिड खुलने की उम्मीद है। नवीनीकरण का पहला चरण 60 दिनों में पूरा होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री बंगले में शिफ्ट हो सकती हैं।
यह नवीनीकरण दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP सरकार की छवि को लेकर चर्चा का विषय बन गया है, खासकर AAP के “शीश महल” वाले आरोपों के बाद।







