Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

JDU के पोस्टर में मोदी जरुरी या मज़बूरी?, विपक्ष बोला- उलटी गिनती शुरू!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 3, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
jdu
23
SHARES
757
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


पटना। हाल ही में बिहार के जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पटना कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त पोस्टर लगाए गए, जिसने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी। इन पोस्टरों में NDA की एकजुटता और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को बढ़ावा देने की बात कही गई है, साथ ही ‘महिलाओं की जयजयकार’, ‘नौकरी रोजगार’, और ‘खुशहाल बिहार’ जैसे नारे शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े

नेजल कोरोना वैक्सीन

वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक

July 13, 2026
Gyanwapi Moscue Case

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान

July 13, 2026

उत्तराखंड : BJP ने तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कमर कसी!

July 13, 2026
Supreme court

जानिये राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को

July 13, 2026
Load More

एकजुटता का प्रतीक JDU के वरिष्ठ नेता और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि ये पोस्टर NDA की एकता को दर्शाते हैं। उन्होंने इसे स्वाभाविक बताया क्योंकि BJP और JDU गठबंधन सहयोगी हैं और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे। JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “जहां नीतीश हैं, वहां शांति है, और जहां मोदी हैं, वहां विश्वास है। बिहार 2025 में फिर से नीतीश के लिए तीर (JDU का चुनाव चिन्ह) चलाएगा।”

मजबूरी या उलटी गिनती ? RJD का तंज

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इसे नीतीश कुमार की “मजबूरी” करार दिया। उन्होंने कहा कि “2010 में नीतीश ने मोदी के साथ तस्वीर लगाने पर BJP नेताओं के डिनर को रद्द कर दिया था, लेकिन अब JDU कार्यालय में मोदी की तस्वीर लगाना नीतीश की कमजोरी और BJP के दबाव को दिखाता है। तिवारी ने दावा किया कि “ये BJP की रणनीति है जिसके तहत वो JDU को खत्म करना चाहती है।”

RJD का आरोप !

RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि “ये पोस्टर इस बात का संकेत हैं कि JDU में BJP की विचारधारा घुसपैठ कर रही है और नीतीश का नेतृत्व खत्म करने की कोशिश हो रही है। विपक्ष, खासकर RJD, ने इसे नीतीश कुमार के राजनीतिक प्रभाव की “उलटी गिनती” शुरू होने का संकेत बताया। उनका कहना है कि नीतीश अब BJP के सामने मजबूर हैं और JDU अपनी स्वतंत्र पहचान खो रही है।

BJP का जवाब सबका साथ, सबका विकास’

BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि “ये पोस्टर NDA की एकजुटता और बिहार के विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को दर्शाते हैं। उन्होंने RJD पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया।”

2013 में भी JDU कार्यालय में नीतीश और मोदी की तस्वीरें लगी थीं, जिसके बाद नीतीश नाराज हुए थे और NDA गठबंधन टूट गया था। अब नीतीश और मोदी के बीच गठबंधन मजबूत दिख रहा है, लेकिन विपक्ष इसे JDU की कमजोरी और BJP की बढ़ती ताकत के रूप में देख रहा है। पोस्टरों को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA की एकजुटता और सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक भविष्य पर सवाल

JDU कार्यालय में मोदी-नीतीश के पोस्टर बिहार की सियासत में एक नया विवाद बन गए हैं। JDU इसे गठबंधन की ताकत और एकता का प्रतीक बता रही है, जबकि विपक्ष इसे नीतीश की मजबूरी और JDU की कमजोर होती पहचान के रूप में पेश कर रहा है। विपक्ष का “उलटी गिनती” वाला बयान नीतीश के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाता है, जबकि NDA इसे विकास और एकजुटता का संदेश देना चाहता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Israel

इजरायल का अकेले पड़ना किसी सजा से कम नहीं

November 2, 2023
Chirag vs PK

बिहार सियासत का नया रंग… चिराग का ‘थर्ड फ्रंट’ बनाम पीके का ‘जन सुराज’ – कौन मारेगा बाजी ?

June 23, 2025
cm dhami

आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक हैं सीएम धामी!

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में SIR की तारीख बढ़ी, जानें- अब कब तक भर सकते हैं एन्यूमरेशन फॉर्म
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी एलिवेटिड कॉरिडोर… कैबिनेट मीटिंग में हुए 7 बड़े फैसले
  • चीन हो गया बेचैन, आखिर इस रेस में भारत से कैसे पिछड़ गए?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.