सतीश मुखिया
मथुरा। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा ने आज अचानक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया,जिसमे शिक्षक नेता ने अवगत कराया कि कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा की स्वच्छंद कार्यशैली सम्बन्ध में अवगत कराया जिसको उन्होने अत्यंत गंभीरता पूर्वक सुना और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। डॉ, मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल ने कल मध्यान्ह 12.00 पर कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसके कारण कार्यालय में अफरातफरी मच गई। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक तथा सह विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं थे। इसके बाद उनके द्वारा राजकीय इण्टर कालेज मथुरा का भी निरीक्षण किया गया।
उनके मथुरा में निरीक्षण करने की जानकारी होने पर अयोध्या प्रसाद अग्रवाल प्रांतीय कोषाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा उनसे सम्पर्क कर कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा के कार्यालय सहायकों की स्वेच्छाचारी एवं भ्रष्टाचार पूर्ण कार्य प्रणाली से अवगत कराया। जिसे उन्होंने अति गम्भीरता से सुना। साथ ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा उप्र तथा शिक्षा निदेशक माध्यमिक उप्र के कार्यालय में सम्बद्ध सहायकों को मूल विद्यालय में भेजने के आदेशों की भी जानकारी दी।
ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व उनके द्वारा डी डी आर आगरा कार्यालय में पटल सहायक श्रीमती मुन्नी देवी को मनोविज्ञान प्रयोग शाला आगरा से सम्बद्ध करते हुए उसके कार्य नामों की जांच हेतु जांच समिति का भी गठन किया गया है।







