Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

‘भारत विकास परिषद्’ सेवा करने वालों और जरूरतमंदों के बीच सेतु का कार्य कर रहा है : अमित शाह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 15, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Amit Shah
20
SHARES
651
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

8th pay commission

8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

November 12, 2026
पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
PM modi

रोजाना का सफर क्यों हो लंबा, नोएडा मेट्रो विस्तार पर PM मोदी ने ऐसे दी गुड न्यूज

November 11, 2026
crpf constable

पहले से और हाईटेक होगी CRPF, कामिकेज ड्रोन सिस्टम लेने का प्लान, क्या है खासियत

November 11, 2026
Load More
नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत विकास परिषद् के 63वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आदर्श कुमार गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत विकास परिषद् का 63वां स्थापना दिवस, भारत का विकास भारतीय दृष्टिकोण से चाहने वाले लोगों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था अगर 63 साल तक निर्विवाद चलती है तो यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है, परंतु सेवा का काम करने वाली संस्था, सृजन शक्ति का संगठन करने वाली संस्था जब 63 साल चलती है तो इसके पीछे काफी तपस्वियों का तप होता है। श्री शाह ने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन में 63 वर्ष बढती उम्र का पड़ाव होता है, परन्तु संगठित रूप से काम करने वाली किसी अच्छी संस्था के जीवन में 63 साल युवावस्था होती है।
श्री अमित शाह ने कहा कि जब भारत की आजादी की शताब्दी मनाई जाएगी तब भारत विकास परिषद ज्यादा उत्साह के साथ भारत के विकास में अपना योगदान देती रहेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्था स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके विचारों को आदर्श मान कर चलती आई है। भारत विकास परिषद ने  समर्पण, संगठन और संस्कार के तीन गुणों को संजो कर समाज की सृजन शक्ति का संगठन करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन शक्ति से सृजित हुई ऊर्जा ने भारत के करोड़ो लोगों के जीवन में उजाला लाने का काम किया और ऐसे लोगों के जीवन को स्पर्श किया जिन्हें समाज की संगठन शक्ति की ज़रूरत शायद सबसे अधिक है। श्री शाह ने कहा कि भारत विकास परिषद ने सेवा करने वालों और जिन्हें सेवा की ज़रुरत है, उनके बीच सेतु के निर्माण का काम किया। भारत विकास परिषद केवल एक संस्था नहीं, एक विचार है। यह हर भारतीय को भारत के तत्वों के साथ जोड़ने का प्रयास है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के छह दशक बाद भी भारत विकास परिषद उपयुक्तता और प्रासंगिकता के साथ काम कर रही है। इस संस्था ने सेवा को संगठन से, संगठन को संस्कार से और संस्कार को राष्ट्र निर्माण के साथ जोड़ने की अद्भुत कार्य-संस्कृति विकसित की। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद् ने 63 साल तक बिना किसी प्रसिद्धि की चाहत के जरूरतमंद लोगों की सेवा की और आज विश्व को ऐसे ही संगठन की ज़रूरत है।
अमित शाह ने कहा कि आज के कार्यक्रम में मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानी श्री हेमम नीलमणि सिंग को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, जिसके लिए वह भारत विकास परिषद को साधुवाद देते हैं। उन्होंने बताया कि हेमम नीलमणि सिंह वर्ष 1944 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आह्वान से प्रेरित होकर आजाद हिंद फ़ौज में शामिल हुए। उन्होंने अपनी पूरी पूंजी नेताजी को समर्पित की और 1945 तक गिरफ्तार नहीं हुए। वर्ष 1946 में जेल से रिहा होकर वह मोइरंग लौटे और बाद में सेवा, शिक्षा और सहकारिता को अपने जीवन का आधार बनाया। श्री शाह ने कहा कि जब वह पहली बार मणिपुर गए तो वहाँ के युवाओं को हिन्दी में बात करते देखा। जब उन्होंने युवाओं से पूछा कि वे हिन्दी में अच्छी तरह कैसे बात कर लेते हैं, तो उन्होंने श्री हेमम नीलमणि सिंह का नाम लिया, जिन्होंने भाषाई एकता के लिए पूरा जीवन काम किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज भारत विकास परिषद बहुत बड़ा संगठन बन चुका है। देश के 412 जिलों में 1600 से अधिक शाखाएं और 84 हजार से अधिक परिवार इस सेवा कार्य से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्था ने सेवा भावना के साथ काम करने वालों को प्लेटफार्म देकर उनसे जुड़ाव कायम किया है। मगर ऐसा भाव रखने वाले संगठन अब लुप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता कभी आपदा में राहत का हाथ बन कर आते हैं, कभी रोगियों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं, गांव-गांव में संस्कार शिविर का आयोजन करते हैं और कई पाठशालाओं में संस्कार का दीपक जलाते हैं।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों के सामने भारत को वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित और विश्व में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है। इस संकल्प को सिद्ध करने की कार्ययोजना भी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पांच लक्ष्य सबके सामने रखे हैं, जिनमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता एवं एकजुटता का भाव और नागरिकों में कर्तव्य की भावना का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद लंबे समय से इन पांचों लक्ष्यों पर एक सेवक की भांति काम कर रही है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर यह मोदी जी का 11वां साल है। मोदी जी के इन 11 साल के कार्यकाल को इतिहासकार स्वर्ण अक्षरों से अंकित करेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 11 साल में 55 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक अकाउंट खोले गए, 15 करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया, 12 करोड़ से अधिक मकानों में शौचालय का निर्माण किया। श्री शाह ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक घरों में गैस सिलिंडर दिया, 4 करोड़ से अधिक लोगों को खुद का घर दिया। मुद्रा योजना के तहत करोड़ो की संख्या में लोन दिया, इनमें दो-तिहाई मातृ शक्ति को लोन देकर उन्हें देश के विकास से जोड़ने का काम किया और ‘लखपति दीदी’ के माध्यम से आज मातृशक्ति को आगे बढाया जा रहा है।
श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने बीते 11 साल में बड़े-बड़े नारे दिए बगैर सेवा भाव और सेवा के संकल्प के साथ चुपचाप एक सेवक की भांति काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने औपनिवेशिक विरासत (Colonial Legacy) से मुक्ति के लिए ढेर सारे काम किए। राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करने से यह करोड़ो नागरिकों को संविधान में बताए गए कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिकार को अपनी राजनीति का जरिया बनाने वालों के बीच यदि कोई व्यक्ति कर्तव्य की याद दिलाता है तो संविधान की SPIRIT जमीन पर उतरती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी सेना का चिह्न बदलकर जब देश की नौसेना शिवाजी महाराज का चिह्न अपनाती है तो हर भारतीय को गर्व होता है। आजादी के बाद शहीद हुए सैनिकों की याद में समर स्मारक बनाया गया। संसद में सेंगोल की स्थापना के जरिये एक परिकल्पना रखी है कि भारत किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। श्री शाह ने कहा कि जब संसद में सेंगोल मोदी जी के हाथों से स्थापित किया जा रहा था, तब करोड़ों भारतीयों के मन में आया कि हमारे मनीषियों ने जिस भारत की कल्पना की थी, हम उस रास्ते पर आगे निकल चुके हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि विरासत को भूले बगैर, विकास के आधार पर हम आगे बढ़ें और हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों की कल्पना के भारत का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि सरकारें अकेले सारी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती, जब तक कि सेवा से जुड़े कई सारे संगठन इसी रास्ते पर एक ही लक्ष्य के साथ न चलें। श्री शाह ने कहा कि भारत विकास परिषद मौजूदा युग शुरू होने से पहले से इस रास्ते पर चली है, आज भी चल रही है और आगे भी चलेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

May 5, 2024

2024 का आम चुनाव देश को तीसरी महाशक्ति बनाने का जनादेश!

April 2, 2024
pm modi

PM मोदी ने उड़ाई पाकिस्तान के झूठ की धज्जियां, बोले-S-400 और मिग-29 पूरी तरह सुरक्षित!

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार
  • दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री
  • हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.