Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हरियाणा में बड़ा हादसा: बादली में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, माता वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 9, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बादली (हरियाणा)। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज गुरुग्राम के बुढ़ेड़ा स्थित एसजीटी अस्पताल में किया जा रहा है। मरने वाले तीन लोग रेवाड़ी जिले के एक ही परिवार से और एक महिला उनकी रिश्तेदार थी। सभी वैष्णो देवी से दर्शन करके अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में और एक-एक शव को फारुखनगर और एसजीटी अस्पताल में रखवाया है।
बाढ़सा पुलिस चौकी की क्षेत्र में केएमपी पर सुबह ही दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा केएमपी पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी से हुआ है। पिकअप गाड़ी केएमपी पर खड़ी थी तो पीछे से एक्सयूवी 300 कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से पिकअप गाड़ी में घुस गई और और करीब 20 मीटर गाड़ी को घसीटते डिवाइडर से जा टकराई। कार में बैठे 33 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप निवासी गांव भड़ंगी बावल जिला रेवाड़ी, 37 वर्षीय संदीप पुत्र छोजूराम निवासी गांव भड़ंगी, बीरमति पत्नी छोजूराम (60) निवासी गांव भड़ंगी और तारावती पत्नी दयाराम (62) निवासी गांव सिरहोद जिला अलवर राजस्थान की मौत हो गई है।

मरने वालों में मां, पुत्र और पुत्रवधु समेत मौसी शामिल हैं। घायलों में चालक सतीश पुत्र छाजूराम निवासी भड़ंगी, यश पुत्र संदीप और कृतिका पुत्री संदीप शामिल हैं। इनका इलाज एसजीटी अस्पताल में किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से गाड़ी को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। परिवार दो अलग-अलग गाड़ियों में जम्मू-कश्मीर से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। दूसरी क्रेटा गाड़ी भी पीछे-पीछे ही चल रही थी। यही वजह है कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को जल्दी ही राहगीरों की मदद से बाहर निकाला जा सका।
बताया गया है कि हादसे में नीलम, संदीप और तारावती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बीरमति को गंभीर हालत में एसजीटी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में सतीश, यश और कृतिका का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की जबकि मृतकों में तारावती और संदीप के शवों का बहादुरगढ़, नीलम के शव का फरुखनगर और बीरमति का एसजीटी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

इन्हें भी पढ़े

यूपी चुनाव : एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस !

May 19, 2026
Ayushman

गरीबों का ‘सुरक्षा कवच’ बनी आयुष्मान योजना, यूपी में ₹13,315 करोड़ का भुगतान

May 19, 2026
yogi

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
Here is how CM Yogi met Amit Shah on the soil of Bastar.

छत्तीसगढ़: बस्तर की धरती पर अमित शाह से कुछ इस तरह मिले सीएम योगी

May 19, 2026
Load More

पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र खेमचंद गांव भड़ंगी की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल मौके पर पहुंचे। मौके पर एएसपी अमित यशवर्धन भी पहुंचे और जांच के आदेश जारी किए और बताया कि दोषी चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

कोयला मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती रुपिंदर बरार ने वेकोलि के कार्य-निष्पादन की सराहना की

June 8, 2024
pm modi

अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत, साधु संतों ने भी की पुष्पवर्षा

December 30, 2023
shahbaz sharif

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में खलबली, शहबाज शरीफ की उड़ी नींद !

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-UAE साझेदारी बन सकती है गेमचेंजर!
  • यूपी चुनाव : एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस !
  • NTA में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की हुई नियुक्ति, संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.