Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मृत अर्थव्यवस्था कहने वाले अहंकारी और अज्ञानी : प्रियंका चतुर्वेदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 31, 2025
in राजनीति
A A
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: शिवसेना उद्धव गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मृत अर्थव्यवस्था कहने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है। शिवसेना सांसद ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसे “मृत अर्थव्यवस्था” कहना केवल ट्रंप का “अहंकार” या उनकी “अज्ञानता” की स्थिति को उजागर करता है। चतुर्वेदी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा और भारत तथा रूस को “मृत अर्थव्यवस्था” कहने के बाद आई है।

चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यह कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह जानने के लिए पर्याप्त वैध आँकड़े उपलब्ध हैं। फिर भी इसे मृत अर्थव्यवस्था कहना केवल अहंकार या अज्ञानता की स्थिति दर्साता है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”

इन्हें भी पढ़े

modi

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, 16-17 नए चेहरों की एंट्री संभव

September 2, 2026
CM Dhami

खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, स्टेडियम-सर्किट हाउस सहित सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

September 1, 2026
cm dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

August 31, 2026
rekha gupta

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- राजधानी में साफ हो रही लैंडफिल साइट्स, 85-95 एकड़ जमीन मिली वापस

August 31, 2026
Load More

पहले लगाया 25% टैरिफ, फिर की आलोचना
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और रूस के घनिष्ठ संबंधों पर तीखा हमला बोला और कहा कि दोनों देश मिलकर अपनी “मृत अर्थव्यवस्थाओं” को नीचे गिरा सकते हैं। नई दिल्ली और मॉस्को की उनकी यह ताजा आलोचना भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूस के साथ व्यापार करने पर “जुर्माना” लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आई है। ट्रंप ने अपनी टिप्पणी में कहा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को नीचे गिरा सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा।”

राहुल गांधी ने भी कहा ‘मृत अर्थव्यवस्था’
दूसरी तरफ भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणी का हवाला देते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था “मृत” है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर देश की आर्थिक, रक्षा और विदेश नीतियों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होगा और ट्रंप इसे परिभाषित करेंगे, जबकि मोदी वही करेंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें करने के लिए कहेंगे।

राहुल के खिलाफ प्रियंका के बोल?
ट्रंप द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को “मृत” कहने के बारे में पूछे जाने पर, गांधी ने कहा, “वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी यह जानते हैं। सभी जानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक मृत अर्थव्यवस्था है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक तथ्य बताया है।” बड़ी बात यह है कि प्रियंका चतुर्वेदी का यह बयान राहुल गांधी के बयान के खिलाफ है, जो इंडिया गठबंधन के साथी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में प्रियंका चतुर्वेदी भी थीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मणिपुर पर चर्चा छिड़ी तो कांग्रेस भी होगी कठघरे में!

July 30, 2023

पवार फॉर्मूला नहीं अपनाया सोनिया ने

June 10, 2022
bjp-aap

आप, बीजेपी और एलजी के झगड़े में कैसे उलझ गई दिल्ली, जानिए इनसाइड स्टोरी

August 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया
  • सबसे बड़ा भ्रम दो शब्द : ‘सरकारी पैसा’!
  • तेजी से बदल रही है भारत की तस्वीर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.