सतीश मुखिया
मथुरा: आज थाना राया पुलिस ने पास्को एक्ट में फरार चल रहे अपराधी को थाना सदरबाजार मथुरा की सूचना पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 137(2)/87/333/64(2)(M) बी0एन0एस0 व धारा 5(L)/6 पोक्सो एक्ट व धारा 67 आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हेमन्त पुत्र ओमकार सिंह, मूल निवासी पारसौली बाजना थाना नौहझील जनपद मथुरा हाल निवासी रूद्रपुर कालौनी किशन तलईया के पास थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष को थाना सदरबाजार जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुुलिस टीम में प्र0नि0 अजय कौशल, उ0नि0 करुणा शंकर दीक्षित थाना राया जनपद मथुरा साहित्य अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।







