सतीश मुखिया
मथुरा: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलवर पुल के नीचे, रेलवे लाइन के सहारे थाना कोतवाली जिला मथुरा से अभियुक्त देव कुमार सेंगर पुत्र राजेश सिंह सेंगर नि0 कैला कोल्ड स्टोर के पास, रुनकता थाना सिकंदरा जनपद आगरा उम्र करीब 20 वर्ष को चोरी की एक स्प्लेन्डर मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर UP85 AC 7304 सहित गिरफ्तार किया गया।
बरामद उपरोक्त मोटर साइकिल के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा वादी द्वारा मु0अ0सं0 511/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। इस अभियोग में माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गई एवं अभियुक्त देव कुमार सेंगर उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय से विधिक कार्यवाही की गई। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 देवपाल सिंह पुण्डीर, व0उ0नि0 कुशलपाल सिंह (चौकी प्रभारी कृष्णानगर), उ0नि0 आमोद कुमार थाना कोतवाली जिला मथुरा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







