Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

भारी पड़ा Google से पंगा, प्ले स्टोर से हटाए 77 मैलवेयर ऐप्स

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2025
in गैजेट्स
A A
google play store
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: Google ने Play Store से 77 मलिशियस ऐप्स को हटा दिया है। खुद कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। हटाए जाने से पहले इन ऐप्स को कुल मिलाकर 19 मिलियन (1.9 करोड़) से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। लेकिन यह एक बहुत बड़े सफाई अभियान का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है। गूगल के अपने ट्रांसपेरेंसी डेटा के आधार पर, सर्फशार्क के अनुसार, अकेले 2024 में प्ले स्टोर से लगभग 40 लाख ऐप्स हटाए गए। यानी हर दिन लगभग 11,000 ऐप्स हटाए गए। सर्फशार्क का कहना है कि इनमें से आधे से ज्यादा रिमूवल डेटा प्रोटेक्शन या प्राइवेसी उल्लंघन से संबंधित थे। इतना ही नहीं, गूगल ने पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए लगभग 1,55,000 डेवलपर अकाउंट भी बैन कर दिया है।

सख्त नियम और डेवलपर वेरिफिकेशन
दरअसल, गूगल ने पिछले साल ऐप्स के लिए नियमों को सख्त करने का वादा किया था और परिणाम अब साफ दिखाई देने भी लगा है। गूगल ने साइडलोडेड ऐप्स को कवर करने के लिए अपने वेरिफिकेशन नियमों का भी विस्तार किया है, जिसका मतलब है कि केवल अप्रूव्ड डेवलपर ही ऑफिशियल स्टोर के बाहर सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीब्यूट कर पाएंगे।

इन्हें भी पढ़े

barcode and a QR code

बारकोड और QR कोड में क्या अंतर है, दोनों कैसे काम करते हैं?

July 3, 2026
WhatsApp

केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक

July 2, 2026
WhatsApp

फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस

July 1, 2026
whatsapp

वॉट्सऐप पर नंबर की जगह यूजरनेम से कहीं साइबर क्राइम तो नहीं बढ़ेगा?

July 1, 2026
Load More

कंपनी यूजर्स को सलाह देती है कि वे यह न मानें कि ऐप्स अपनी मर्जी से गायब हो जाते हैं। अगर कोई चीज गायब होती है, तो संभावना है कि उसने नियमों का उल्लंघन किया हो। गूगल ने स्पष्ट किया है कि स्टोर से डिलीट होने का मतलब यह नहीं है कि ऐप आपके फोन से भी डिलीट हो जाएगा। गूगल ने कहा कि आप ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। हालांकि, आप अपने ऐप को अपडेट नहीं कर पाएंगे।” अगर इसे खतरनाक के रूप में चिह्नित किया गया है, तो Play Protect आपको इसे अनइंस्टॉल करने के लिए कह सकता है। अन्यथा, ऐप आपके डिवाइस पर बिना किसी अतिरिक्त सिक्योरिटी पैच के रहेगा।

एक्सपर्ट ने कहा – संदिग्ध ऐप्स से बचें
इस कार्रवाई के बावजूद, सुरक्षा विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ऐप की सुरक्षा अंततः यूजर्स पर निर्भर करती है। सर्फशार्क ने इस बड़े पैमाने पर हटाए गए ऐप्स को “एक ऐसा डिजिटल क्लीनअप बताया जिस पर जनता का ध्यान नहीं जाता”, और आगाह किया कि इससे लोगों को सुरक्षा का एक गलत एहसास हो सकता है। उनकी सलाह: विश्वसनीय डेवलपर्स से जुड़े रहें, सोच समझकर परमिशन्स दें और संदिग्ध ऐप्स से बचें।

गूगल प्ले स्टोर पर आ रहा नया फीचर
एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store में एक नए अनइंस्टॉल फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है। जल्द ही, अलग-अलग ऐप लिस्टिंग में एक “अनइंस्टॉल” बटन दिखाई दे सकता है, जिससे यूजर अपने डिवाइस पर ऐप्स को रिमोटली डिलीट कर सकेंगे। अभी, “मैनेज ऐप्स एंड डिवाइस” में जाकर एक-एक करके ऐप्स को डिलीट करना होता है। नए बटन से सिंगल डिलीट करना आसान हो जाएगा, हालांकि, एक साथ कई ऐप्स डिलीट करने के लिए अभी भी पुराना तरीका अपनाना होगा।

मैलवेयर का नया वेरिएंट सामने आया
इन प्रयासों के बावजूद, खतरे बने हुए हैं। जस्केलर के थ्रेटलैब्ज ने हाल ही में अनात्सा मैलवेयर के एक नए प्रकार की सूचना दी है जो दुनियाभर के 831 से ज्यादा वित्तीय संस्थानों को निशाना बना रहा है। उन्होंने इस मैलवेयर वाले 77 ऐप्स को चिह्नित किया, जिन्हें अब गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yogi

योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी ‘वैश्विक राम दरबार’

January 2, 2024
Exit Polls

एग्ज़िट पोल 2026: पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक-पांच राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार?

April 30, 2026
दिल्ली वक्फ बोर्ड

वक्फ संशोधन कानून पर आगे बढ़ती सरकार!

October 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का कमाल, साथ करेंगे 9वीं फिल्म
  • तोहफे में ना दें ये चीज़, झेलना पड़ेगा भारी आर्थिक नुकसान, तिजोरी पर लगेगा कंगाली का ताला!
  • बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.