Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

‘बीड़ी-बिहार’ विवाद पर कांग्रेस ने मानी गलती, लिया ये एक्शन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 6, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
congress
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केरल कांग्रेस ने शनिवार (6 सितंबर, 2025) को स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर बिहार को ‘बीड़ी’ से जोड़ने वाली विवादित पोस्ट उनके लिए बड़ी भूल थी. इस पोस्ट के चलते राजनीति में तहलका मच गया. पार्टी ने पोस्ट को हटा दिया और सार्वजनिक माफी भी मांगी. खबरों के मुताबिक, इस विवाद के बीच केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड वीटी बालराम ने इस्तीफा दे दिया है.

पार्टी अध्यक्ष ने माना सोशल मीडिया टीम की गलती
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया कि पोस्ट करने में “गलती और लापरवाही” हुई. उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने बिना सतर्कता के यह टिप्पणी प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दी थी. सनी जोसेफ ने बताया, ‘पोस्ट हटा दी गई है. जिम्मेदार शख्स सोशल मीडिया हैंडल के एडमिन और ऑपरेटर ने माफी मांगी और पोस्ट हटाई. कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करती.’ सनी जोसेफ ने यह भी बताया कि इस मामले पर पूर्व विधायक वीटी बालराम से चर्चा हुई, जो KPCC के डिजिटल मीडिया सेल के प्रभारी हैं.

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

विवादित पोस्ट में क्या था?
विवादित पोस्ट KPCC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर हालिया GST दरों में बदलाव के संदर्भ में पोस्ट किया गया था. इस पोस्ट में बिहार को बीड़ी (तम्बाकू से भरी चीज) से जोड़ने की कोशिश की गई थी. पोस्ट में लिखा था- ‘Bidis and Bihar start with B. Cannot be considered sin anymore.’

कांग्रेस की पोस्ट पर मचा हंगामा
यह पोस्ट मोदी सरकार द्वारा बीड़ी पर GST दरें कम किए जाने पर केंद्रित थी. लेकिन यह पोस्ट वायरल हो गई और बिहार के प्रति असंवेदनशील व अपमानजनक बताते हुए कड़ी आलोचना हुई. बिहार की सत्ता में शामिल गठबंधन नेताओं ने कांग्रेस की आलोचना की. बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इस पोस्ट को ‘पूरे बिहार का अपमान’ करार दिया. सम्राट चौधरी ने X पर लिखा- ‘सबसे पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान – यही है कांग्रेस की सच्चाई, जो देश के सामने बार-बार उजागर हो रही है.’

जदयू के सदस्य संजय कुमार झा ने भी इसे ‘कांग्रेस द्वारा एक और शर्मनाक कदम’ बताया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कड़ा रुख अपनाया और कहा- ‘कांग्रेस फिर से सीमा पार कर गई. पीएम नरेंद्र मोदी जी की माता को गाली देने के बाद अब बिहार को बीड़ी से जोड़ती है! क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं? रेवंथ रेड्डी से लेकर DMK और कांग्रेस तक बिहार के प्रति उनकी नफरत साफ दिखती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जंगल फॉर पोलखोल

January 23, 2024
trump

ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा

August 4, 2026
heart

दिल की सेहत को पांच स्वाद के साथ हमेशा जवान…जानिए क्या हैं ?

June 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.