Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि : योगी आदित्यनाथ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2025
in राजनीति, राज्य, विशेष
A A
Chief Minister Yogi Adityanath
23
SHARES
757
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • हर हाथ को काम, हर खेत को पानी यही हमारा प्रण।
  • ग्राम पंचायतो और उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना एक मात्र लक्ष्य।
  • स्वदेशी है तो सशक्त हैं, स्वदेशी है तो स्वावलंबन है और स्वदेशी है तो स्वतंत्र है।

सतीश मुखिया


मथुरा: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज फरह के नगला चन्द्रभान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मारक पहुँचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया तथा पुष्प व मल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
Load More
Chief Minister Yogi Adityanath
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को माल्या अर्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)

इसके पश्चात मा० मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया। औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में उन्होंने वस्त्रालय कक्ष देखा, जहां पर सिलाई मशीन, शर्ट, कुर्ते आदि का अवलोकन किया। औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में उन्होंने विभिन्न औषधियों का जायजा भी लिया।

Chief Minister Yogi Adityanath
पंडित दीनदयाल धाम मेंस्वदेशी उत्पादों का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला (विराट युवा सम्मेलन) में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के ऐसे महापुरूष का जिन्होंने स्वतंत्र भारत को भारत की एक दृष्टि दी, भारत और भारतीय एकता के बारे में उन पक्षों से अवगत कराने का कार्य किया, जिस पर विकसित भारत की आधारशिला टिकी है, ऐसे अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पवित्र स्मृति महोत्सव के साथ हम सब यहां पर जुड़ रहे हैं।

Chief Minister Yogi Adityanath
पंडित दीनदयाल धाम नगला चंद्रभान, मथुरा में लोगों से चर्चा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की समग्र दृष्टि भारत और भारतीयता के प्रति जो थी, आज भारत में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, इस परिवर्तन के पीछे यह वही जीवन दृष्टि है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने 1950 के दशक में स्वतंत्र भारत को और उस समय के राष्ट्रीय नेतृत्व को बड़ी प्रखरता के साथ प्रदान किया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो सपना था कि हर हाथ को काम और हर खेत को पानी। अर्थ नीति का आधार स्वदेशी होना चाहिए। जो दृष्टि/विजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने 1950 और 1960 के दशक में भारत के राजनैतिक नेतृत्व को, समाज जीवन को जो दृष्टि दी थी, आज उसी का परिणाम है कि पिछले 11 वर्ष में हम सबने बदलते भारत को देखा है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होता है, जब भारत आज मा० प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी के मंत्र को सुनता है और उसको प्रभावी ढंग से जमीनी धरातल पर उतारते हुए देखता है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मा० पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कार्य किया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांव गांव की कनेक्टिविटी सुदृढ़ की गई है। अंतिम पायेदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए अन्त्योदय, अन्नपूर्णा, बीपीएल आदि योजनाएं चालू करके लाभान्वित किया गया था।

मा० मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की सर्वोच्च चार अर्थव्यवस्था में शामिल है और अगले साल तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। युवाओं, किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों आदि के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। सभी के हितों के लिए सरकार कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंत्रों में असंभव को संभव बनाने का मंत्र छुपा हुआ है। जिसको आत्मसात करते हुए मा० प्रधानमंत्री जी ने भारत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 5.50 वर्षों से लगातार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन प्रदान किया जा रहा है। हर महीने गरीब भारतीय के घर में पांच किलो राशन फ्री में उपलब्ध हो जाता है।

11 करोड़ अन्नदाता किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। किसानों को उपज का दाम दिया जा रहा है। लागत का देढ़ गुना दाम उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। श्रमिकों को उनकी सामाजिक सुरक्षा की बीमा की स्कीम से जोड़ने का काम हुआ है। युवाओं के लिए मिशन रोजगार के साथ साथ स्टॉटअप और स्टैण्डअप जैसी योजनाओं ने उनके जीवन में एक नया परिवर्तन लाया है। आज भारत युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बन गया है।

नारी गरिमा / सशक्तिकरण / सम्मान / सुरक्षा के लिए बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, फिट इण्डिया, खेलों इण्डिया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम आदि अनेक कार्यक्रम संचालित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में सैकडों की संख्या में महिलाओं द्वारा रेडीमेड गारमेंट्स के माध्यम से अपने जीवन को स्वावलम्बन के मार्ग में प्रशस्त करते हुए दूसरों को प्रेरणा बनी हुई हैं। गौ आधारित खेती स्वदेशी का बेहतरीन मॉडल है। स्वदेशी है, तो सशक्त है। स्वदेशी है, तो स्वावलम्बन भी है। स्वावलम्बन है, तो स्वाधीनता हमारी बनी हुई है। स्वाधीनता बनी हुई है, तो सशक्त होने से दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकता है और यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मंत्र था। मा० प्रधानमंत्री जी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्स बनाया है, जिसकी प्रेरणा डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय से मिलती है। मा० प्रधानमंत्री ने कश्मीर को आज धरती का स्वर्ग बनाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार आई, तो मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान भी हुए।

पंडित दीनदयाल धाम नगला चंद्रभान में उपस्थित जनसमूह

मा० मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्मृति महोत्सव मेला में जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर गौ आधारित खेती, औषधियां एवं मातृशक्ति के स्वावलम्बन के इस अभिनव कार्यक्रम को नजदीक से जानने और देखने का अवसर प्राप्त हुआ है। भारत आज से 300 साल पहले दुनिया की नम्बर एक अर्थव्यवस्था हुआ करता था। दुनिया की जीडीपी में भारत का हिस्सा 25 प्रतिशत से अधिक हुआ करता था, लेकिन सन् 1800 आते-आते भारतीयों का जो शोषण हुआ, भारतीय उद्योगों को नष्ट कर दिया गया, भारत की कृषि को विदेशी यंत्रों के भरोसे छोड़ दिया गया। धीरे धीरे करके ऐसी स्थिति पैदा होती गई कि सन् 1800 आते-आते हमारे उद्योग बंद होते गये। पहले भारत आधी आबादी कृषि पर तथा आधी आबादी स्वदेशी उद्योगों पर निर्भर होकर के स्वावलम्बन और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत करती थी। विदेशी हुकूमत ने देश के विकास की जड़ों को कमजोर करके हिलाकर रख दिया था। 1947 में दुनिया की जीडीपी में भारत का हिस्सा सिर्फ 04 प्रतिशत रह गया था। पिछले 78 सालों में भारत ने अपने विकास यात्रा को आगे बढ़ाया। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई तेजी के साथ बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आपको स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है, जिसमें एक जनपद एक उत्पाद महत्वपूर्ण योजना हैं। ओडीओपी ने स्वदेशी को बढ़ावा दिया है तथा रोजगार का सृजन किया है। स्मृति महोत्सव मेला में चारों तरफ स्वदेशी स्टॉल लगे हुए हैं, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्वदेशी मॉडल को साकार करता है। जब देश आजाद हुआ था, तब उत्तर प्रदेश देश के सबसे संपन्न राज्यों में गिना जाता था। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का शेयर 14 प्रतिशत हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे यह घटता गया तथा उत्तर प्रदेश देश की सातवीं या आठवीं अर्थव्यवस्था बन गया था। पिछले 08 वर्षों में मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नये सिरे से कार्य होना प्रारम्भ हुआ है और आज यह परिणाम है कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना ने उत्तर प्रदेश को देश की दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई है। एक जनपद एक उत्पाद योजना स्वदेशी मॉडल है।

मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब हम हस्तशिल्पी / कारीगर से उत्पाद खरीदते हैं, तब हमारा पैसा हमारे हस्तशिल्पी / कारीगर के जेब में जायेगा और वह देश के विकास में लगेगा। जब आप विदेशी वस्तु खरीदते है, तो उसका मुनाफा विदेश जायेगा और फिर वही मुनाफा भारत के अन्दर आकरके आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद में इस्तमाल हो सकता है। हमें स्वदेशी को अपनाना चाहिए, जो भारत को समृद्ध और सशक्त बनने में योगदान देगा। आगामी पर्वो पर स्वदेशी उत्पादों को खरीदें तथा अतिथियों को गिफ्ट के रूप में स्वदेशी वस्तुओं को भेंट करें। स्वदेशी उत्पादों को गिफ्ट के रूप में भेंट करने से हस्तशिल्पियों को लाभ होगा तथा स्वदेशी का प्रचार प्रसार भी होगा। एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत 96 लाख यूनिट कार्य कर रही है, जिसमें 02 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। मा० प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप के नये ईको सिस्टम को विकसित किया है। आज भारत स्टार्टअप में दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में गौ आधारित उत्पाद बनाये जा रहे है, यह भी एक स्टार्टअप है। गौ आधारित उत्पाद धीरे-धीरे करके नई कार्य संस्कृति को आगे बढ़ायेगा। लोगों के जीवन में इसके माध्यम से नई प्रवृत्ति पैदा होगी और यह चीजें आगे बढ़ेगी तथा धीरे-धीरे करके ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे, जो अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने आज से 70/60 साल पहले देखा था और उत्तर प्रदेश और देश वासियों को दिया था।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि युवाओं को रोजगार/नौकरी की गारंटी तो है ही तथा युवाओं को अध्ययन के दौरान पीएम एवं सीएम इंटर्नशिप योजना भी उपलब्ध कराई गई है। उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी सफाईकर्मी तथा संस्थान में कार्यरत आउटसोर्स व संविदाकर्मियों को न्यूनतम मानदेय देने जा रही है। युवाओं व कार्मिकों का शोषण नहीं होना चाहिए। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (सीएम युवा योजना) चलाई गई है, जिसमें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उत्तर प्रदेश के 70 हजार युवा उक्त योजना का लाभ ले रहे हैं। आज का समय युवाओं का समय है। इस मामले में दुनिया में भारत देश सौभाग्यशाली है। भारत में सबसे अधिक युवाशक्ति है और उत्तर प्रदेश सबसे अधिक युवा ऊर्जा का केन्द्र बिन्दु है। हमारी कुल आबादी का 60 प्रतिशत युवा है। यह युवा अत्यन्त ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली है।

मा० प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प देश के युवाओं को दिया है। विकसित भारत का यह संकल्प जिसमें विरासत का सम्मान होगा, गुलामी के चिन्हों को समाप्त करेंगे, एकता और एकाग्रता के लिए कार्य करेंगे। सेना, अर्द्धसेना एवं यूनिफॉर्म धारक जवानों का सम्मान करेंगे। समाजिक समता और अनुपूरक समाज के निर्माण के लिए हम सब मिलकर के कार्य करेंगे तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे। राष्ट्र प्रथम के भाव को जीवन का मंत्र बनाकर जब कार्य करेंगे, तो 2047 में यह देश जब अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, तब भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत होगी। भारत अपने आपको सबसे विकसित देश के रूप में स्थापित कर चुका होगा। भारत के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का मॉडल विकसित करना होगा, जिसमें ग्राम, नगर, जनपद, प्रदेश आदि आत्मनिर्भर बने। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्वदेशी दृष्टि है। सभी आत्मनिर्भर हो जायेंगे, तो यह देश आगे बढ़ जायेगा और प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि होगी। रोजगार का सृजन होगा, युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

मा० मुख्यमंत्री जी ने तहसील महावन के अन्तर्गत ग्राम नगला अकोस में नये पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति में जो पर्यटन केन्द्र है वहां पर एक अतिथि भवन का निर्माण और साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जो कुटिया थी- उनकी पावन जन्मभूमि/दिव्य भूमि को सोलर लाइट लगाकर ग्रीन एनर्जी के साथ जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025

नशा मुक्ति : समीक्षा तो जरूरी है

December 21, 2022
india vs bangladesh

भारत ने निकाली बांग्‍लादेश की हेकड़ी, बंद कर दी ये सुविधा

April 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.