Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड : वन निगम में अफसरों के ठाठ पड़ रही है सरकारी खजाने पर भारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 17, 2025
in राज्य
A A
वन विभाग
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: वन विकास निगम में अफसरों के ठाठ सरकारी खजाने पर भारी पड़ रहे हैं। अफसरों ने बगैर अनुमति के ही आउटसोर्स के करीब चालीस कुक रख लिए। इसमें करीब 35 कुक अफसरों ने अपने घरों पर तैनात कर दिए, जबकि पांच दफ्तर और दूसरी जगह तैनात हैं। वन निगम से प्रत्येक कुक के लिए हर माह 17 हजार रुपये मानदेय भी लिया जा रहा है।

शासन को यह भी शिकायत मिली है कि कई अफसरों ने अपने रिश्तेदारों के नाम डालकर भी कुक के नाम पर मानदेय निकाला है। इस जानकारी के बाद शासन ने नाराजगी जताते हुए एमडी को सभी कुक हटाने के निर्देश दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में फर्जी डिग्री वाले 3000 टीचरों को किया जाएगा बर्खास्त!

July 10, 2026
cm dhami

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

July 9, 2026
Swami Avimukteshwarananda

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तंज़, कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

July 9, 2026
vishnugad project

उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

July 8, 2026
Load More

सेवा नियमावली का उल्लंघन?

यूपी के समय वन विकास निगम में प्रभागीय बिक्री प्रबंधक (डीएलएम), क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), महाप्रबंधक (जीएम) और प्रबंध निदेशक (एमडी) को कुक रखने का अधिकार था। लेकिन, हाल में मंजूर उत्तराखंड वन विकास निगम की सेवा नियमावली में केवल एमडी और दो जीएम को ही कुक रखने का अधिकार दिया गया। इसके बावजूद प्रशासनिक अफसर से लेकर डीएलएम और आरएम तक सबने अपने-अपने लिए आउटसोर्स पर कुक रखे। हैरानी की बात है कि इसके लिए शासन से कोई अनुमति नहीं ली गई।

अफसरों के रिश्तेदारों को भी दिखाया कुक

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया है कि कई अफसरों ने तो आउटसोर्स एजेंसी में अपने रिश्तेदारों का नाम डालकर उन्हें अपने यहां बतौर कुक तैनात दिखाया है। इसके बदले वन निगम से हर महीने मानदेय लिया जा रहा है। इससे वन निगम को हर माह लाखों रुपये की चपत लग रही है। वन निगम कर्मचारियों में इसे लेकर नाराजगी है। उन्होंने इस मामले की जांच करने के साथ दोषियों से रिकवरी तक की मांग की है।

प्रमुख सचिव-वन आरके सुधांशु ने कहा कि वन निगम में कुक, खलासी सहित कई पदों पर आउटसोर्स से जरूरत से ज्यादा कर्मचारी रखे गए हैं। नियम विरुद्ध रखे कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें कुछ अफसरों के रिश्तेदार रखने की शिकायत है। एमडी से रिपोर्ट मांगी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
himanta biswa sarma

असम विधानसभा चुनाव: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी बड़ी जीत की ओर!

May 4, 2026
G20 country flags arranged in a conference room. 3D illustration.

जनता की अध्यक्षता: क्यों जी20 भारत, प्रत्येक नागरिक के लिए मायने रखता है?

December 4, 2022
delhi politics

क्या इस बार दिल्ली सियासी करवट लेने जा रही है? किसको मिलेगी दिल्ली की कमान ?

February 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.