Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

वोट चोरी पर अचानक चुप क्यों हो गए राहुल गांधी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 20, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Rahul Gandhi's
12
SHARES
414
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना। बिहार चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। भाजपा-जदयू सहित पूरे सत्ता पक्ष ने अपने चुनाव प्रचार की गति को तेज कर दिया है। लेकिन इस निर्णायक घड़ी में भी विपक्ष बिखरा दिखाई दे रहा है। महागठबंधन का विपक्षी खेमा अब तक अपने सीट बंटवारे का ऐलान नहीं कर पाया है। इसका परिणाम हुआ है कि विपक्षी दलों ने अपने स्तर पर अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। करीब सात सीटों पर कांग्रेस और राजद के प्रत्याशी एक दूसरे को टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। झामुमो ने भी बिना गठबंधन के 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अभी यह संख्या और बढ़ सकती है।

एनडीए नेताओं ने बिहार में चुनावी रैलियां कर जनता को रिझाना शुरू कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक नेता गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बिहार में डटे हुए हैं और ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दर्जन चुनावी जनसभाएं करेंगे। इससे एनडीए का चुनाव प्रचार अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच जाएगा। भाजपा के सहयोगी दल जदयू, लोजपा (आर), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

लेकिन महागठबंधन की ओर से अभी तक इस तरह की कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। अभी तक राजद कार्यालय पर टिकटों के लिए आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में कोई सीट न दिए जाने को अपना अपमान बताते हुए छः सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इससे झारखंड से सटी विधानसभा सीटों पर, विशेषकर आदिवासियों के बीच, महागठबंधन को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन में सीटों की तालमेल न होने के लिए राजद को दोषी ठहराया है।

वोट चोरी का मुद्दा भी गायब

चुनाव की अंतिम घड़ी में विपक्ष अपने सबसे मजबूत कार्ड के सहारे सत्ता पक्ष को घेरने का काम करता है। लेकिन बिहार में विपक्ष के बड़े नेताओं के साथ-साथ उनका सबसे बड़ा मुद्दा भी गायब होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस-राजद ने शुरुआती दौर में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे के सहारे भाजपा-जदयू को घेरने की कोशिश की थी। लेकिन राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद बिहार में यह मुद्दा कहीं देखने-सुनने को नहीं मिल रहा है। आपसी तालमेल की कमी के कारण राजद भी इस मुद्दे को नहीं उठा रहा है। विपक्ष को इस रणनीतिक खामी का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

‘अकेले चुनाव लड़ने का एलान करते तो बेहतर होता’

कांग्रेस के एक नेता ने अमर उजाला से कहा कि बिहार में प्रमुख सीटों पर राजद की हठ को केंद्रीय नेतृत्व को बता दिया गया है। अब केंद्रीय नेतृत्व से भी राज्य में ‘एकला चलो’ का मूक संदेश मिल रहा है। लेकिन सीटों पर तालमेल न होने के कारण पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। नेता ने कहा कि यदि शुरुआती दौर में ही गठबंधन के बिना चुनाव में उतरने का निर्णय लिया गया होता तो हर सीट पर पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी करते। इससे पार्टी कम सीटों पर जीत हासिल करती, लेकिन उसे पूरे बिहार में हर सीट पर मजबूत होने का अवसर मिलता। लेकिन देर हो जाने के कारण पार्टी को दोहरा नुकसान हो रहा है।

नेता के अनुसार, दिवाली के बाद राहुल गांधी बिहार में एक दर्जन से अधिक जनसभाएं कर सकते हैं। लेकिन सीटों पर निर्णय न होने से अब तक चुनाव प्रचार भी सही तरीके से नहीं हो पाया जिससे कांग्रेस के साथ-साथ पूरे महागठबंधन को नुकसान हो सकता है। अब घोषित होने वाले उम्मीदवारों के पास चुनाव प्रचार को लेकर बहुत समय नहीं मिलेगा। पार्टी को इससे भी नुकसान हो सकता है।

महागठबंधन नहीं, ‘महा गांठ बंधन’- भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बिहार में विपक्ष में महागठबंधन नहीं, बल्कि ‘महा गांठ बंधन’ है। वे अब तक अपने बीच की गांठ नहीं सुलझा पाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि उनका लक्ष्य जनता की सेवा करना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में केवल लालच और भ्रष्टाचार का गठबंधन होता है जिससे सत्ता मिलने पर जनता को लूटा जा सके। लेकिन बिहार की जनता ने पिछले 20 वर्षों का बदलाव देख लिया है और अब वह बिहार में जंगलराज की वापसी नहीं होने देगी।

दो तिहाई बहुमत से हासिल करेंगे जीत- लोजपा (आर)

लोजपा (आर) के नेता मणिशंकर पांडेय ने अमर उजाला से कहा कि अवसरवाद और लालच पर आधारित गठबंधन कभी सफल नहीं होता। उन्होंने कहा कि लालू यादव और कांग्रेस का गठबंधन केवल भ्रष्टाचार का गठबंधन था, इसीलिए यह सफल नहीं हो पाया। कांग्रेस ने अब तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं घोषित किया, तो राजद ने कांग्रेस को सीटें देने से इनकार कर दिया। उसके उलट हमारे एनडीए गठबंधन में पहले दिन से नेता, नीती और मुख्यमंत्री सब कुछ तय है। यही कारण है कि बिहार की जनता का विश्वास एनडीए पर बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस बार एनडीए दो तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Russians

इस तरह से तो रूस हो जाएगा और खतरनाक…

June 30, 2023

को बड़ छोट कहत अपराधी

August 4, 2022
Exit Polls

एग्ज़िट पोल 2026: पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक-पांच राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार?

April 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.