Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

भाई दूज कल, भाई को तिलक करने के लिए बस इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 22, 2025
in धर्म
A A
Bhai Dooj
14
SHARES
471
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन यमराज से जुड़े होने के कारण यम द्वितीया भी कहलाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. भाई दूज के अवसर पर भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और उसके हाथों से बना भोजन ग्रहण करता है. ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. भाई दूज का गुरुवार, त्योहार 23 अक्टूबर यानी कल मनाया जाएगा.

भाई दूज की तिथि

इन्हें भी पढ़े

kanwariyas

पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? क्या करें और किन गलतियों से बचें

July 10, 2026
shivling

सावन शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 7 चीजें, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद

July 7, 2026
gift

तोहफे में ना दें ये चीज़, झेलना पड़ेगा भारी आर्थिक नुकसान, तिजोरी पर लगेगा कंगाली का ताला!

July 4, 2026
Guru Purnima

गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम

July 3, 2026
Load More

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर रात 8 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी और 23 अक्टूबर रात 10 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदिया तिथि के अनुसार, 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाना शुभ माना गया है.

भाई को तिलक करने के 4 शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक
  • श्रेष्ठ मुहूर्त: दोपहर 1:13 बजे से दोपहर 3:28 बजे
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:58 बजे से दोपहर 2:43 बजे तक
  • गोधूली मुहूर्त: शाम 05.43 बजे से शाम 06.09 बजे तक

भाई दूज की पूजन विधि

भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर भाई पहले चंद्रमा का दर्शन करें और फिर यमुना के जल या शुद्ध जल से स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करने के बाद भाई अपनी बहन के घर जाए और उससे भाग्योदय का तिलक कराए.

तिलक के लिए बहन एक थाली तैयार करें जिसमें दीपक, अक्षत, रोली, फूल, सुपारी, नारियल, कलावा, सिक्का और मिठाई रखी जाती है. तिलक करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. फिर चौकी उत्तर-पूर्व दिशा में रखकर भाई को उस पर बैठाया जाता है. बहन पहले कलावा बांधती है, फिर माथे पर रोली और अक्षत से तिलक करती है, फूलमाला पहनाती है और मिठाई खिलाती है. इसके बाद भाई को नारियल देकर उसके मंगल, सौभाग्य और दीर्घायु की प्रार्थना की जाती है. भाई भी अपनी बहन को स्नेहपूर्वक उपहार देकर आशीर्वाद देता है.

भाई दूज की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन यमराज अपनी बहन देवी यमुना के घर मिलने गए थे. यमुना ने उनका आदरपूर्वक स्वागत किया, उनके माथे पर तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन परोसा. अपनी बहन के प्रेम और आदर से प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि जो भी भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा और उसे दीर्घायु प्राप्त होगी. तभी से इस दिन को भाई दूज के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pahalgam attack

आतंकी घटना की निंदा या घाटी में व्यवसाय ठप होने का मातम…?

April 25, 2025
BJP president JP Nadda

तीन-एक से भाजपा की जीत

June 14, 2022
Ram temple

सामयिक : आगे भी मंदिर है

January 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.