Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

भाई दूज कल, भाई को तिलक करने के लिए बस इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 22, 2025
in धर्म
A A
Bhai Dooj
14
SHARES
471
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन यमराज से जुड़े होने के कारण यम द्वितीया भी कहलाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. भाई दूज के अवसर पर भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और उसके हाथों से बना भोजन ग्रहण करता है. ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. भाई दूज का गुरुवार, त्योहार 23 अक्टूबर यानी कल मनाया जाएगा.

भाई दूज की तिथि

इन्हें भी पढ़े

Karwa Chauth

करवा चौथ पर हमेशा देर से क्यों निकलता है चांद?

October 25, 2026
Rashifal

15 दिन बाद कन्या राशि में आएंगे शुक्र, खुशियों से भरेगी 8 राशियों की झोली

October 23, 2026
Kaalratri

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ सिद्धिधात्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र संपन्न

October 20, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में सबकी मनोकामना पूरी करने वाली मां ‘महागौरी’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना!

October 19, 2026
Load More

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर रात 8 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी और 23 अक्टूबर रात 10 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदिया तिथि के अनुसार, 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाना शुभ माना गया है.

भाई को तिलक करने के 4 शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक
  • श्रेष्ठ मुहूर्त: दोपहर 1:13 बजे से दोपहर 3:28 बजे
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:58 बजे से दोपहर 2:43 बजे तक
  • गोधूली मुहूर्त: शाम 05.43 बजे से शाम 06.09 बजे तक

भाई दूज की पूजन विधि

भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर भाई पहले चंद्रमा का दर्शन करें और फिर यमुना के जल या शुद्ध जल से स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करने के बाद भाई अपनी बहन के घर जाए और उससे भाग्योदय का तिलक कराए.

तिलक के लिए बहन एक थाली तैयार करें जिसमें दीपक, अक्षत, रोली, फूल, सुपारी, नारियल, कलावा, सिक्का और मिठाई रखी जाती है. तिलक करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. फिर चौकी उत्तर-पूर्व दिशा में रखकर भाई को उस पर बैठाया जाता है. बहन पहले कलावा बांधती है, फिर माथे पर रोली और अक्षत से तिलक करती है, फूलमाला पहनाती है और मिठाई खिलाती है. इसके बाद भाई को नारियल देकर उसके मंगल, सौभाग्य और दीर्घायु की प्रार्थना की जाती है. भाई भी अपनी बहन को स्नेहपूर्वक उपहार देकर आशीर्वाद देता है.

भाई दूज की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन यमराज अपनी बहन देवी यमुना के घर मिलने गए थे. यमुना ने उनका आदरपूर्वक स्वागत किया, उनके माथे पर तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन परोसा. अपनी बहन के प्रेम और आदर से प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि जो भी भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा और उसे दीर्घायु प्राप्त होगी. तभी से इस दिन को भाई दूज के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dhami

प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय : CM धामी

December 29, 2025
NDA and opposition

क्या मोदी को हराने के लिए सीक्रेट प्लान का हिस्सा है हिंदू विरोध?

September 29, 2023
Mayawati

मायावती की नई चाल…2027 में सत्ता की राह, दलित-OBC गठजोड़ के साथ !

May 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली से व्यापारियों में आक्रोश, परमजीत पम्मा ने जताई चिंता
  • उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से लेकर अफसरों के तबादलों तक बड़ा एक्शन, 10 दिन में होगा मतदाता सूची का सत्यापन
  • गैरसैंण को धामी सरकार की बड़ी सौगात! ₹231 करोड़ की 12 योजनाओं का ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.