Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

जम्मू कश्मीर से जुड़े हैं दिल्ली धमाकों के तार, आतंक की जड़ पर अब होगा प्रहार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2025
in दिल्ली
A A
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में हुए धमाके के तार जम्मू कश्मीर से सीधे जुड़ गये हैं. दिल्ली के लाल किले के पास मेंं हुए धमाके में इस्तेमाल कार, आखिरी बार जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बेची गयी थी. जांच एजेंसियां पुलवामा में कार खरीदने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है. पुलिस को कार खरीदने वाले शख्स की तस्वीर भी मिल गई है. धमाके के एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की जो किसी बड़े हमले की प्लानिंग के लिए जमा की जा रही थी.

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते आतंकी अपने नापाक मिशन में कामयाब नहीं हो पाये. ऑपरेशन डॉक्टर टेरर के इस मिशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा एजेन्सियों की मदद तो ली ही, साथ ही कई राज्यों की पुलिस भी इसमें शामिल रही. नतीजा एक बहुत बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया. देश के दिल दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी साजिश रची गई थी. भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से देश के दिल पर सीधा प्रहार करने की एक सुनियोजित और भयावह योजना विफल हो गई है.

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

दिल्ली में अग्नि सुरक्षा मानकों में बड़ा बदलाव, फायर सर्विस संशोधन नियम-2026 अधिसूचित

August 30, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?

August 26, 2026
Delhi Lakshmi Yojana

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

August 26, 2026
IIT Delhi student dies

IIT दिल्ली के छात्र की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, प्रशासनिक खामियों पर छात्रों का प्रदर्शन

August 26, 2026
Load More

देश के कई हिस्सों से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी इकट्ठे किये गये थे. इसका उद्देश्य सिर्फ जानलेवा तबाही मचाना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व के केंद्र को एक बार फिर से अपमानित करने का था. सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता की वजह से ऐसी साजिशें अब जन्म लेने से पहले ही दम तोड़ देती हैं. डर और हताशा में आतंकवादियों ने दिल्ली में कायराना हमले को अंजाम दिया है लेकिन अब ये मुल्क चुप बैठने वालों में नहीं है. अब आतंक की जड़ पर प्रहार करना होगा ताकि आतंकवाद सिरे से खत्म हो और लोग निश्चिंत भाव से जी सकें.

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक कैसे फैला था ‘डॉक्टर टेरर‘?

हरियाणा और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने देश दहलाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए इंटर-स्टेट और इंटरनेशनल आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. ये नेटवर्क जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे बैन संगठनों से जुड़ा है. इस मामले में अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसमें 3 डॉक्टर भी शामिल हैं. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार हुए डॉक्‍टर अदील अहमद की निशानदेही पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए.

अदील अहमद की निशानदेही पर सबसे पहले अनंतनाग के एक सरकारी अस्पताल के लॉकर से एक एके 47 बरामद हुई. अदील अहमद से जब पूछताछ हुई, तो फरीदाबाद में विस्‍फोटक होने की जानकारी मिली. इसके बाद जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने एक टीम हरियाणा भेजी और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. फरीदाबाद के दो घरों से पुलिस ने एक-दो किलो नहीं, बल्कि 2900 किलो IED बनाने की विस्फोटक सामाग्री बरामद की. इनमें से एक घर को डॉ. मुजम्मिल ने किराए पर लिया हुआ था, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है.

जिस घर से विस्फोटक बरामद हुआ वो घर एक मौलाना का बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने सोमवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया. मुजम्मिल पेशे से डॉक्टर है औऱ वो करीब साढ़े तीन साल से फरीदाबाद में रह रहा था. मुजम्मिल की निशानदेही पर एक स्विफ्ट कार से क्रिंकोव असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 राउंड गोली भी बरामद हुई. इसके अलावा एक पिस्टल, 8 राउंड गोली, दो मैगजीन और दो खाली खोखे भी मिले. ये कार एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की थी जिसे पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस पिछले कई दिनों से इस आतंकी साजिश को बेनकाब करने में जुटी हुई थी और एक के बाद एक कड़ी जोड़ते हुए पुलिस श्रीनगर, अनंतनाग, सहारनपुर और फरीदबाद तक पहुंची जहां आतंकी साजिश के लिए रखा गया इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ, इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. अभी भी इसमें कई आरोपियों की तलाश है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के तार खंगालने में जुटी हैं. जांच में पता चला है कि विस्फोटक जम्मू-कश्मीर से हरियाणा लाया गया था और इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद और कई खुलासे होने की उम्मीद है.

डॉक्टर से कैसे टेरर का नया नाम बन गये अदील और मुज्जमिल शकील?

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जिस आतंकी मॉड्यूल का भंडोफोड़ किया है उसके पीछे का मास्टर माइंड एक डॉक्टर था और उसका नाम है डॉ. अदील अहमद.अदील अपने साथी डॉक्टर के साथ इस पूरी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था. वो इसके लिए वो ना केवल पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के संपर्क में था बल्कि साजिश को कामयाब बनाने के लिए अपने ठिकाने भी लगातार बदल रहा था लेकिन पुलिस ने हर कड़ी को जोड़कर अदील के मंसूबे को नाकाम कर दिया. श्रीनगर में 27 अक्टूबर 2025 की एक घटना से हुई जिसमें रात को श्रीनगर शहर में कई जगहों पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह का प्रचार करने वाले पोस्टर पाये गये.

पुलिस ने 28 अक्टूबर को इस मामले में FIR करते हुए जांच शुरू की और कई जगहों पर CCTV खंगाले गये. सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर डॉ. अदील अहमद पोस्टर लगाते दिखा. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अदील अहमद को ट्रैक करना शुरू कर दिया. पुलिस को पता चला कि डॉ. अदील सहारनपुर में एक प्राइवेट अस्तपाल में कार्यरत है. पुलिस ने 6 नवंबर, 2025 को डॉ. अदील को गिरफ्तार किया जिसके बाद पूछताछ में डॉ अदील के अनंतनाग जीएमसी में काम करने की जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने 8 नवंबर को जीएमसी में अदील के लॉकर की जांच की.

अदील के लॉकर से पुलिस को एके 47 राइफल मिली. अदील से पूछताछ के बाद पुलिस को डॉ. मुज्जमिल शकील की जानकारी मिली और फरीदाबाद में उसके ठिकानों पर छापा मारा गया. पुलिस को यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार मिले. यह विस्फोटक डॉक्टर मुजम्मिल के दूसरे घर से मिला, जो फतेहपुर तगा गांव में है. जानकारी के मुताबिक आरोपी मुजम्मिल ने ये घर एक मौलाना से किराए पर लिया था, जिसे पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया है.

इससे पहले रविवार शाम धौज से भी मुजम्मिल के कमरे से 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था. इसके बाद जम्मू कश्मीर में पुलिस ने इस मामले में अब तक कई लोगों को पकड़ा है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि, आखिर इतने बड़े पैमाने पर जमा किए गए विस्फोटक सामाग्री से ये किन किन जगहों को दहलाना चाहते थे और इनकी नापाक साजिश क्या थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
drones

भारत ने खरीदे हंटर किलर ड्रोन, घर बैठे आतंकवाद के अड्डे हो जाएंगे खत्म

July 29, 2024
Mother's Day

मदर्स डे: माँ के प्रेम और समर्पण का उत्सव!

May 11, 2025

‘छिपी भूख’ से लड़ रहा भारत, विशेषज्ञों ने बताई जमीनी हकीकत

October 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.