Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

गोल्‍ड लोन जितना आसान उतना ही खतरनाक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2025
in व्यापार
A A
gold
10
SHARES
325
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़े तो सबसे पहले विचार आता है गोल्‍ड लोन लेने का. आपके घर में रखे सोने और पुराने गहनों के बदले बैंक या एनबीएफसी तत्‍काल फंड मुहैया कराते हैं. यह इतना ही आसान होता है, मानों आप अपने बैंक जाकर विड्रॉल फॉर्म भरते हैं और पैसे ले आते हैं. लेकिन, गोल्‍ड लोन (Gold Loan) लेना जितना आसान होता है, यह उतना ही जोखिम भी पैदा कर सकता है. आखिर कैसे गोल्‍ड लोन की वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है, इसकी डिटेल में जानकारी होना बहुत जरूरी है.

सबसे पहले यह समझते हैं कि गोल्‍ड लोन पर सोने की भाव का आखिर कैसे असर पड़ता है. अभी ग्‍लोबल मार्केट में काफी उठापटक चल रही है, जिसका असर सीधे तौर पर सोने की कीमतों पर भी पड़ रहा है. बाजार में अनिश्चितता बढ़ने की वजह से ज्‍यादातर निवेशक सोने में अपना दांव लगा रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

petrol and diesel

क्या सच में प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ती है माइलेज और पावर?

July 8, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
note

भारत के वो 5 राज्य जहां इनकम है सबसे ज्यादा, पहले पर कौन?

July 7, 2026
LIC

LIC ने किया 59725 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान, बाजार में बादशाहत बरकरार

July 5, 2026
Load More

दुनियाभर के रिजर्व बैंक भी इस अस्थिरता से निपटने के लिए सोना ही खरीद रहे, जिससे इसकी कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जब सोने की कीमत बढ़ती है तो आपको अपने गोल्‍ड के बदले ज्‍यादा रकम भी मिल जाती है. लेकिन, जरा फर्ज कीजिए कि अगर ग्‍लोबल मार्केट में सुधार आ जाए और सोने की डिमांड घटने लगे तो इसकी कीमतों में भी गिरावट आ जाएगी. तब आपके गोल्‍ड लोन पर क्‍या असर पड़ेगा.

बैंक और ग्राहक दोनों पर होगा असर

ग्‍लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट आने से गोल्‍ड लोन पर प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष दोनों तरह से असर पड़ता है. दरअसल, आरबीआई का नियम है कि बैंक या एनबीएफसी आपको सोने की कुल कीमत का करीब 70 से 75 फीसदी (LTV) तक ही लोन देंगे. यानी अगर सोने की वैल्‍यू 1 लाख रुपये है तो आपको 70 से 75 हजार रुपये का लोन मिल जाएगा. अगर सोने की कीमत बढ़ती है तो आपकी एलटीवी भी बढ़ जाएगी और आपको अपने गोल्‍ड की ज्‍यादा कीमत मिलेगी. वहीं, सोने की कीमत गिरने पर आपकी एलटीवी भी कम हो जाएगी और बैंक आपसे अतिरिक्‍त सोना या फिर कैश की मांग कर सकता है.

अगर सोने की कीमत गिरी तो क्‍या होगा…

मान लीजिए आपने 1 लाख रुपये मूल्‍य का सोना बैंक में जमा करके गोल्‍ड लोन लिया है. एलटीवी के हिसाब से आपको 70 या 75 हजार रुपये तक का लोन मिलेगा. मान लेते हैं बैंक आपको 70 हजार का लोन दे रहा है. कुछ दिनों बाद सोने की कीमत गिरी और आपके सोने का भाव 1 लाख की बजाय 80 हजार रुपये रह गया. इस हिसाब से आपके 70 फीसदी लोन की रकम सिर्फ 56 हजार रुपये होगी. ऐसे में बैंक आपसे अतिरिक्‍त 14 हजार रुपये को कैश के रूप में वापस मांग सकता है या फिर अतिरिक्‍त गोल्‍ड जमा करने के लिए कह सकता है.

आपके ऊपर क्‍या होगा असर

बैंक अपने मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए अतिरिक्‍त केश या गोल्‍ड की डिमांड कर सकता है. ऐसे में ग्राहक को लोन का कुछ हिस्‍सा तत्‍काल चुकाना पड़ेगा, वरना बैंक उसके गोल्‍ड की नीलामी भी कर सकता है. ऐसा होता है तो निश्चित रूप से ग्राहक पर बड़ी मुसीबत आ जाएगी.

अगर आपने बैंक के एलटीवी को पूरा करने के लिए अतिरिक्‍त कैश या गोल्‍ड जमा नहीं किया और आपका लोन डिफॉल्‍ट कर गया तो अगली बार भी गोल्‍ड लोन मिलने में समस्‍या आएगी. ज्‍यादातर बैंक ऐसे ग्राहकों का एलटीवी 70 से 75 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी कर देते हैं. इसका मतलब है कि भविष्‍य में आपको गोल्‍ड लोन पर कम कीमत मिलेगी.

3 साल पहले आई थी ऐसी मुसीबत

ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक कल्‍पना है और ग्राहकों को सिर्फ सचेत करने के लिए बताया जा रहा है. महज तीन साल पहले ही देश के लाखों गोल्‍ड लोन ग्राहकों को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था. तब अप्रैल, 2022 में सोने की कीमत 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अक्‍टूबर, 2025 में गिरकर 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी. यानी इसमें 6 फीसदी की गिरावट आई थी. तब गोल्‍ड लोन देने वाली देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी मुत्‍थूट फाइनेंस और मणप्‍पुरम ने 10 लाख से ज्‍यादा ग्राहकों को मार्जिन कॉल भेजी थी. अतिरिक्‍त कैश या गोल्‍ड जमा नहीं करने पर इनमें से 5 फीसदी से ज्‍यादा ग्राहकों का सोना नीलाम भी किया गया था, जबकि नए लोन बांटने में 8 से 10 फीसदी तक गिरावट आई थी.

गोल्‍ड लोन लेते समय क्‍या ध्‍यान रखें

  • गोल्‍ड लोन लेते समय अपनी एलटीवी पहले से ही 75 फीसदी से कम रखें.
  • गोल्‍ड लोन लेने के बाद हर महीने अपने गोल्‍ड की कीमतें चेक करते रहें.
  • बैंक से मार्जिन कॉल आती है तो तत्‍काल पैसे या अतिरिक्‍त गोल्‍ड भरें और ऑक्‍शन से बचें.
  • कोशिश करें कि ईएमआई से ज्‍यादा पैसे चुकाएं, ताकि प्रिंसिपल कम होता जाए और ब्‍याज भी कम हो जाए.
  • अगर ऑक्‍शन की नौबत आई तो बैंक को फायदा और आपको नुकसान होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
money

चुनाव से पहले जनता पर खूब खजाना लुटा रहे इस राज्य के मुख्यमंत्री!

July 11, 2023
india-us trade deal

टैरिफ के बावजूद आर्थिक क्षेत्र में अमेरिका से आगे निकलता शेष विश्व

January 30, 2026
Bihar elections

बिहार चुनाव: नामांकन रद्द होने का सिलसिला क्यों? पूरी प्रक्रिया और कारण क्या ?

October 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन अपलोड करने होंगे अधिक दस्तावेज
  • देशभर में NIA की मेगा रेड! 10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.