Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

सऊदी क्राउन प्रिंस से ट्रंप ने की ऐसी डिमांड, हुआ खुलासा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 15, 2025
in विश्व
A A
saudi crown prince
10
SHARES
347
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से मुलाकात करने वाले हैं. इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात से बड़ी खबर आ रही है कि ट्रंप ने पिछले महीने एमबीएस से इजरायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य बनाने का आग्रह किया था. दोनों नेताओं के बीच 9 अक्टूबर के गाजा युद्धविराम समझौते के बाद फोन पर बातचीत हुई थी.

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह दावा किया है. रिपोर्ट के अनुसार यह बातचीत 13 अक्टूबर को शर्म अल शेख शांति सम्मेलन के बाद हुई, जहां ट्रंप और मध्यस्थ देशों- तुर्की, कतर और मिस्र के नेताओं ने गाजा पीस प्लान पर हस्ताक्षर किया था.

इन्हें भी पढ़े

india vs sri lanka

संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल

March 29, 2026
India and France

होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?

March 27, 2026
india russia

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, तेल-LPG छोड़िए, अब रूस से LNG लाने की भी तैयारी!

March 27, 2026
us israel attack on iran

ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक या नई जंग का आगाज? तेहरान ने दी धमकी

March 27, 2026
Load More

कॉल के दौरान, ट्रंप ने कहा कि वो गाजा में युद्ध समाप्त करने में सफल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि सऊदी अरब इजरायल के साथ पूर्ण राजनयिक संबंधों की दिशा में आगे बढ़ेगा. अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, सऊदी अरब के वास्तविक शासक क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा कि वो इस मामले पर व्हाइट हाउस के साथ काम करने को तैयार हैं.

सऊदी-इजरायल के सामान्यीकरण की अड़चनें

7 अक्टूबर 2023 को गाजा युद्ध से पहले खबरें आ रही थीं कि सऊदी अरब जल्द ही इजरायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य कर लेगा. लेकिन गाजा युद्ध के बाद स्थिति बदल गई और एमबीएस पर इजरायल से दूरी बनाने का घरेलू दबाव बढ़ता गया.

एमबीएस कह चुके हैं कि जब तक फिलिस्तीनी राष्ट्र के लिए रास्ता साफ नहीं होता, सऊदी इजरायल के साथ संबंध स्थापित नहीं करेगा. लेकिन नेतन्याहू फिलिस्तीनी राष्ट्र के कट्टर विरोधी रहे हैं.

ट्रंप के गाजा पीस प्लान में भी फिलिस्तीनी राष्ट्र को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. इसमें बस इतना कहा गया है कि जब फिलिस्तीनी प्राधिकरण (PA) में सुधार होंगे और एक निरस्त्र गाजा पट्टी में पुनर्निर्माण आगे बढ़ेगा, तब ‘फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय और राज्यत्व के लिए एक विश्वसनीय मार्ग’ की स्थिति बन सकती है.

‘जो मांगा वो दिया अब सऊदी…’

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘हमारा संदेश सऊदियों के लिए है- हमने वो सब कर दिया जो आपने मांगा था. अब राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि आप इजरायल के साथ सामान्यीकरण करें. तो अब आप इस दिशा में कैसे आगे बढ़ेंगे?’

अन्य सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब इस दिशा में तभी आगे बढ़ेगा जब इजरायल फिलिस्तीनी राष्ट्र को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाए.

सऊदी राजशाही के करीबी एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि गाजा युद्ध के बाद सऊदी में इजरायल विरोधी भावना बढ़ी है. इसे देखते हुए अगर इजरायल सऊदी के साथ अच्छे संबंध चाहता है तो उसे फिलिस्तीनी राष्ट्र को लेकर एमबीएस को मजबूत आश्वासन देने होंगे.

अगले हफ्ते मिलेंगे एमबीएस और ट्रंप

ट्रंप और MBS के बीच फोन कॉल की खबर ऐसे समय में सामने आई है जब दोनों नेता अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में मिलने वाले हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हालांकि अमेरिका-सऊदी सामान्यीकरण वार्ता जारी है, लेकिन यह साफ नहीं है कि MBS के अमेरिका दौरे से कोई बड़ी सफलता मिलेगी या नहीं.

सऊदी अधिकारी चाहते हैं कि बैठक का फोकस रक्षा सहयोग और निवेश पर रहे, लेकिन उन्हें आशंका है कि इजरायल के साथ सामान्यीकरण जैसा राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा पूरे एजेंडे पर हावी हो सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Lord Dhanvantari

पहला धन निरोगी काया…

October 29, 2024
Silkyara Tunnel

जिस टनल में फंसे 41 मजदूर, उस पर 1400 करोड़ क्यों खर्च कर रही सरकार!

November 29, 2023
trump

अमेरिका पर ही भारी पड़ सकता है ‘टैरिफ युद्ध’

July 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.