Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

SAARC से भारत को बाहर कर नया गुट बनाएगा पाकिस्तान, क्या कामयाब होगा प्लान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 7, 2025
in विश्व
A A
india-pakistan
16
SHARES
528
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) से भारत को बाहर कर नया समूह बनाने की इच्छा जताई है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई त्रिपक्षीय पहल को दूसरे क्षेत्रीय देशों और उससे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने परोक्ष रूप से भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि सार्क को बंधक नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने सार्क की जगह एक नया क्षेत्रीय संगठन बनाने की मांग की। इसे पाकिस्तान की बढ़ती क्षेत्रीय महत्वाकांक्षा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान के इस बयान पर सवाल भी उठ रहे हैं।

पाकिस्तान सार्क की जगह नया संगठन बनाएगा

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

उन्होंने बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद (ISSI) में आयोजित किए गए 5वें इस्लामाबाद कॉन्क्लेव में कहा, “हमने … ज़ीरो-सम अप्रोच का विरोध किया है और टकराव के बजाय सहयोग की जरूरत पर लगातार जोर दिया है।” उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान खुला और सबको साथ लेकर चलने वाला क्षेत्रवाद चाहता है। उन्होंने सार्क के बाहर एक नए मल्टीलेटरल संगठन बनाने की भी अपील की, जिसमें भारत शामिल नहीं होगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत को सार्क के लिए सबसे

बांग्लादेश-चीन के साथ पाकिस्तान ने रची साजिश

जून में, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के डिप्लोमैट्स ने रीजनल स्टेबिलिटी, इकोनॉमिक डेवलपमेंट और लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने पर फोकस करते हुए ट्राईलेटरल बातचीत की। तब पाकिस्तान और चीन ने दावा किया था कि यह “किसी तीसरे पक्ष के लिए नहीं था।” हालांकि, बांग्लादेश ने इस बैठक के दौरान चीन और पाकिस्तान के इरादे जानकर खुद को किनारे कर लिया था। इस वजह के पाकिस्तान का चीन और बांग्लादेश को साथ मिलाकर त्रिपक्षीय समूह बनाने का सपना अधूरा रह गया था। तब से पाकिस्तान बेचैन है और चीन की शह पर दक्षिण एशियाई देशों को भारत के खिलाफ उकसाने की कोशिश कर रहा है, ताकि एक नया संगठन बनाया जा सके।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बांग्लादेश को भड़काया

इशाक डार ने नए SAARC का प्रस्ताव तब दिया है, जब भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। दोनों देशों में मई में भीषण सैन्य झड़प हुई थी, जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। तब से पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। वहीं, पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद ढाका और नई दिल्ली के संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं। शेख हसीना तख्तापलट के बाद से भारत में हैं और बांग्लादेश की अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है। बांग्लादेश लगातार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध कर रहा है, लेकिन नई दिल्ली ने ऐसा करने में कोई जल्दीबाजी नहीं दिखाई है।

क्या भारत के बगैर कामयाब होगा नया SAARC

पाकिस्तान भारत के बिना एक नया दक्षिण एशियाई देशों का संगठन बनाना चाहता है। इसमें बाकी के दक्षिण एशियाई देश शामिल हो सकते हैं, जिनके पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध हैं। पाकिस्तान को उम्मीद है कि नए SAARC में श्रीलंका, बांग्लादेश,भूटान, म्यांमार, मालदीव और अफगानिस्तान के शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह चीन के दबाव का इस्तेमाल करेगा, जो इन देशों में काफी प्रभावी है। हालांकि, भारत इस क्षेत्र में सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक शक्ति है। ऐसे में भारत के बिना नए सार्क के भविष्य पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

SAARC क्या है?

SAARC की स्थापना 1985 में बांग्लादेश के ढाका में एक समिट में हुई थी। इसके सात फाउंडिंग मेंबर बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका थे। 2007 में अफगानिस्तान आठवां मेंबर बना। इसकी वेबसाइट के मुताबिक, SAARC के मकसद में दक्षिण एशियाई लोगों की भलाई और जीवन स्तर में सुधार करना, आर्थिक वृद्धि और कल्चरल डेवलपमेंट करना शामिल है। इतने बड़े सपनों के बावजूद पिछले 40 सालो में यह समूह अपने लक्ष्यों को पाने में नाकाम रहा है। इसका प्रमुख कारण पाकिस्तान का आतंकवाद फैलाने की नीति है, जिससे उसके सभी पड़ोसी देश परेशान हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

आर्थिक विकास दर को 8 % से ऊपर ले जाने के हो रहे हैं प्रयास

February 7, 2025
Corona

क्या फिर लौटेंगे वो दिन?

December 23, 2022

2024 का चुनावी रण, चुनाव का पांचवां चरण!

May 20, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!
  • वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.