Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

समंदर में खड़ी थी रूसी पनडुब्बी, यूक्रेन ने कर दी धुआं-धुआं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 16, 2025
in विश्व
A A
Russian submarine
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवाने की कोशिशों को एक बड़ा झटका लग सकता है. चार (04) वर्षों से चल रही जंग में पहली बार यूक्रेन ने रूस की किसी पनडुब्बी को निशाना बनाया है. खास बात है कि ब्लैक सी के एक बंदरगाह पर खड़ी इस पनडुब्बी पर यूक्रेन ने अंडरवाटर ड्रोन से हमला किया.

यूक्रेन की खुफिया एजेंसी, एसबीयू (सिक्योरिटी ब्यूरो) ने इस हमले को अंजाम दिया है और हमले के बाद एक वीडियो भी जारी किया है. एसबीयू के मुताबिक, ब्लैक सी (काला सागर) में रूस के नोवोरोसिस्यक बंदरगाह पर खड़ी वरसा व्यांका (किलो) क्लास की इस सबमरीन को निशाना बनाया गया है. प्रोजेक्ट 636.3 नाम की ये अटैक सबमरीन, चार कैलिबर मिसाइल से लैस थी.

इन्हें भी पढ़े

क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!

February 11, 2026
manufacturing hub

भारत ही होगा US का सहारा, अमेरिकी कंपनियों का बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब

February 11, 2026
fighter jets

राफेल से लेकर F-22 रैप्टर तक, 1 मिनट में 100 लीटर तेल पी जाते हैं ये फाइटर जेट्स!

February 11, 2026

रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट

February 9, 2026
Load More

पनडुब्बी को जंग के दौरान निशाना बनाया

एसबीयू के वीडियो में देखा जा सकता है कि नोवोरोसिस्यक बंदरगाह पर एक पनडुब्बी के साथ-साथ कम से कम आधा दर्जन जंगी जहाज और बोट्स में खड़े हैं. इसी बीच पनडुब्बी में एक जोरदार धमाका होता है. यूक्रेन का दावा है कि हमले से पनडुब्बी और उसकी मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया है. खास बात है कि करीब 50 वर्ष बाद किसी पनडुब्बी को जंग के दौरान निशाना बनाया गया है. आखिरी बार, 1971 के भारत-पाकिस्तान जंग में विशाखापट्टनम बंदरगाह (आंध्र प्रदेश) के करीब बंगाल की खाड़ी में आईएनएस गाजी नाम की सबमरीन तबाह हुई थी.

पाकिस्तान की ये पनडुब्बी, विशाखापट्टनम में खड़े भारतीय युद्धपोतों को निशाना बनाने के इरादे से आई थी, लेकिन उस दौरान इस पनडुब्बी में एक जोरदार धमाका हुआ और पीएनएस गाजी, बंगाल की खाड़ी में जमींदोज हो गई. पीएनएस गाजी का मलबा आज भी विशाखापट्टनम के करीब समंदर में पड़ा है.

रूस के रक्षा मंत्रालय बताया गलत

यूक्रेन के दावे के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय ने पनडुब्बी के निष्क्रिय होने की खबरों को सरासर गलत बताया. रूस की ब्लैक सी फ्लीट के हवाले से रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के अंडरवाटर ड्रोन हमले में किसी भी पनडुब्बी या फिर जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. ना ही हमले में कोई रूसी नौसैनिक हताहत हुआ है. रूस का दावा है कि हमला का शिकार हुई पनडुब्बी पूरी तरह से ऑपरेशन्ल है.जंग के शुरुआती हफ्तों में यूक्रेन ने रूस के मोस्कावा जहाज को मिसाइल अटैक के जरिए ब्लैक सी में तबाह कर दिया था. इस हमले में जहाज पर तैनात रूसी नौसैनिकों की भी जान चली गई थी.

ब्लैक सी में रूसी पनडुब्बी पर हमले से भड़क सकती है जंग

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन ने रूसी पनडुब्बी को ऐसे समय में निशाना बनाया है, जब बर्लिन में दो दिवसीय शांति वार्ता का आयोजन किया गया था. इस बैठक में यूक्रेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. बैठक के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात कर युद्ध रोकने पर चर्चा की. ब्लैक सी में रूसी पनडुब्बी पर हमले से जंग की आग एक बार फिर भड़क सकती है और युद्ध के लंबा खींचने की आशंका है. 24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था. ऐसे में दो महीने के भीतर, जंग को पूरे चार वर्ष हो जाएंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jhankar Mahila Mandal

‘झंकार महिला मंडल’ ने वंचित महिलाओं के लिए शुरु की ‘गामिनी ड्राइविंग स्कूल’

March 6, 2025
Delhi University

अब एक साथ दो डिग्री कर सकेंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स

October 5, 2024
श्वेत पत्र'

आम चुनाव से पहले “श्वेत पत्र” का सियासी समीकरण!

February 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.