Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

पुलिस बनकर कारोबारी को अगवा करने पहुंचे बदमाश, फिर…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 21, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
kidnapped
8
SHARES
256
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नकली पुलिस टीम बनकर एक दुकानदार के अपहरण और अवैध वसूली की कोशिश की गई. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड खुद थाने में अनुबंध पर तैनात पुलिस ड्राइवर निकला. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है.

घटना फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, थाने में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त चालक अमन कुमार अपने तीन साथियों के साथ एक सादी सफेद गाड़ी से गांव पहुंचा. आरोप है कि उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक दुकानदार मोहम्मद राहिल को जबरन दुकान से खींचकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. आरोपियों ने दुकानदार से कहा कि ‘थाने में बड़ा बाबू बुला रहे हैं.’

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
राम माधव

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

October 3, 2026
Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !

October 2, 2026
Load More

नकली पुलिस बनकर दुकानदार को उठाने की कोशिश

दुकानदार मोहम्मद राहिल को जब शक हुआ तो उसने जाने से इनकार कर दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. चारों लोग बिना वर्दी के थे, जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ और वो आक्रोशित हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल मोबाइल से फलका थाना को सूचना दी.

इस बीच ग्रामीणों ने संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की चार बोतलें और दो नए मोबाइल फोन बरामद किए गए. सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी फरार हो गया, जबकि कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर अमन कुमार समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया.

थाने का कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार (24), अमित राज और बमबम कुमार यादव के रूप में हुई है. फरार आरोपी की पहचान ब्रजेश कुमार के तौर पर की गई है, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने इस मामले में अपहरण के प्रयास और अवैध वसूली से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है.

पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कटिहार के एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने  बताया कि कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर छुट्टी लेकर गया था, लेकिन उसने पुलिस की पहचान का दुरुपयोग कर अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal AAP

क्या सीएम केजरीवाल की जासूसी कर रही दिल्ली पुलिस?

May 5, 2023
india-pak

1971 से 2025 भारत-पाक युद्ध की चुनौतियों, अंतरों और परिवर्तनों का तुलनात्मक विश्लेषण!

May 12, 2025
Sharad Pawar adani

दशकों पुराना हैं शरद पवार का गौतम अडानी से याराना!

April 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.