Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

ऐसा क्या हो गया कि अमेरिकी सांसद करने लगे PM मोदी की तारीफ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 13, 2026
in राजनीति, विश्व
A A
PM modi
8
SHARES
263
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन: एक तरफ तो अमेरिका और भारत के रिश्ते तनावपूर्ण हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के अंदर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की अमेरिका में सराहना की जा रही है. प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा अहम नेता बताया है, जो वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को नई दिशा दे रहे हैं. उनका कहना है कि वाशिंगटन पीएम मोदी के नेतृत्व को भारत-अमेरिका साझेदारी की दीर्घकालिक मजबूती के लिए केंद्रीय मानकर चल रहा है.

वॉशिंगटन में मौजूद सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रिच मैककॉर्मिक ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और सोच की प्रशंसा की.

इन्हें भी पढ़े

पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
PM Modi

‘मैं क्या बनूंगा, मेरा क्या होगा… कभी सोचा ही नहीं’, 25 साल की सेवा पर बोले PM मोदी; आदिवासियों के बीच बिताए दिनों को किया याद

October 7, 2026
Load More

मैककॉर्मिक ने कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण पूरी तरह से देशहित पर केंद्रित है और भारत के विकास लक्ष्यों के अनुरूप है. वे अच्छे अर्थों में बेहद राष्ट्रवादी हैं.

हमें पसंद नहीं, पर वो भारत के हित में कर रहे काम

कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के को-चेयर और सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा- ‘पीएम मोदी अपने देश का वैसे ही ध्यान रखते हैं, जैसे हम अपने देश का रखते हैं. वह भारत में उत्पादकता, विस्तार और नई तकनीकों को लाना चाहते हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सांसद पीएम मोदी की उस सोच को समझते हैं जिसमें वे रक्षा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में देश के भीतर क्षमता निर्माण पर जोर देते हैं.

प्रधानमंत्री चाहते हैं कि भारत की सैन्य ताकत देश के अंदर ही विकसित हो. रिच मैककॉर्मिक ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं. भारत की ओर से रियायती दरों पर रूसी तेल खरीदे जाने का जिक्र करते हुए मैककॉर्मिक ने कहा- ‘हमें यह पसंद नहीं है, लेकिन वह अपने देश के हित में ऐसा कर रहे हैं ताकि सस्ती ऊर्जा के जरिए अपनी अर्थव्यवस्था को विस्तार दे सकें.’

गांधी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता मोदी

मैककॉर्मिक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के साथ तालमेल की अहमियत को अच्छी तरह समझते हैं. वह जानते हैं कि हम विचारधारा के स्तर पर समान सोच रखते हैं. मैककॉर्मिक ने यह भी कहा कि मेरे विचार से पीएम मोदी आधुनिक इतिहास के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं. वह शायद गांधी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस विचार का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भारत की विविधता को समझने की बात कही थी. प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह उस राजनेता पर भरोसा नहीं करते, जिसने कभी भारत को उत्तर से दक्षिण या दक्षिण से उत्तर तक ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा न की हो.

कार्यक्रम में मौजूद अमेरिकी कांग्रेस के सबसे लंबे समय से सेवा दे रहे भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल भारत के वैश्विक उभार के साथ जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत हमारी पूरी इंडो-पैसिफिक रणनीति का एक बेहद अहम हिस्सा है और यह रणनीतिक सोच कई अमेरिकी प्रशासन में लगातार बनी हुई है. अमी बेरा ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते घरेलू बाजार और बढ़ते आत्मविश्वास ने वैश्विक आर्थिक और रणनीतिक समीकरणों को नए सिरे से आकार देना शुरू कर दिया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में 9वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव कर्टेनरेज़र का आयोजन

December 15, 2023
neta cartun

छह जिद्दी नेता और 182 सीटे!

October 15, 2022
Adani Group

अदाणी ग्रुप का अधिक कर्ज लेना खराब कारोबारी तरीका, लेकिन यह फ्रॉड नहीं

February 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.