Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड : रिटायर्ड कर्मचारी ले रहे दोहरी पेंशन का लाभ, घर-घर जाकर होगी जांच!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 6, 2026
in राज्य
A A
pension
13
SHARES
432
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां एक सरकारी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी दो-दो पेंशन का लाभ ले रहे हैं. यानी की एक तरफ तो उन्हें अपने विभाग से रिटायरमेंट की पेंशन मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी समाज कल्याण विभाग की योजनाओं जैसे वृद्धावस्था और विधवा जैसी पेंशन का लाभ भी ले रहे हैं. इस तरह के मामले सामने आने के बाद समाज कल्याण के निदेशक की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं.

समाज कल्याण के निदेशक के आदेश पर अब ज़िलों में भी जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है. देहरादून जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर कल्याण ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. देहरादून जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर कल्याण के अनुसार देहरादून में ऐसे 126 मामले सामने आए हैं, जो दोहरी पेंशन यानी कि रिटायरमेंट और समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था या विधवा पेंशन का लाभ रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
cm dhami

श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

October 12, 2026
Load More

उत्तराखंड में 1300 से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारी ले रहे दोहरी पेंशन का लाभ

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर कल्याण ने साफ किया है कि देहरादून जिले में वृद्धावस्था पेंशन धारकों की संख्या 93 है तो वहीं विधवा पेंशन धारकों की संख्या 33 है. उन्होंने बताया कि निदेशालय द्वारा भेजी गई फाइल का संज्ञान ले लिया गया है और जल्द ही सीडीओ कार्यालय द्वारा इन पेंशन धारकों की घर-घर जाकर वेरिफिकेशन और पड़ताल कर ली जाएगी. जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन धारकों के लिए जो मानक हैं, उनमें मासिक आय राजस्व विभाग से प्रमाणित मासिक आय ₹4000 होनी चाहिए और इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाता है.

पूरे राज्य में 1377 रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी जांच: दरअसल, समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन ले रहे 1377 रिटायर्ड कर्मचारियों की सूची जारी की है, जो सभी जिलों में भेजी गई है. इस संबंध में समाज कल्याण निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को जांच करते हुए कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है.

बता दें की समाज कल्याण निदेशालय द्वारा जिलों को भेजी गई 1377 पेंशन धारकों कि इस लिस्ट में से 314 पेंशनधारक ऐसे हैं, जिनकी समाज कल्याण से जाने वाली पेंशन पहले ही रोकी जा चुकी है तो वहीं अब 970 कर्मियों की पेंशन रोककर जिलों को इनकी जांच के निर्देश दिए गए है.

जानिए कैसे आया मामला सामने: यह मामला तब सामने आया था जब महालेखाकार (लेखा परीक्षा) ने प्रदेश के पेंशन धारकों में रिटायर्ड कर्मचारियों के रिकॉर्ड खंगाले थे. इसमें देखा गया था कि 13 सौ से ज़्यादा ऐसे कर्मचारी हैं, जो कि समाज कल्याण विभाग से भी पेंशन का लाभ ले रहे हैं. इसके बाद महालेखाकार ने चीफ सेक्रेटरी और फाइनेंस सेक्रेटरी को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र भेजा था. अब पहली बार दोहरी पेंशन लेने वाले लोगों को लेकर मामला सामने आया था और इसी पर आगे कार्रवाई करते हुए अब समाज कल्याण विभाग द्वारा एक्शन लिया गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
digvijay singh

दिग्विजय सिंह बोले- ‘ हां, बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए’?

April 19, 2025

अमेरिकी चुनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का क्या पड़ेगा असर!

June 1, 2024

ज्वलंत सवाल : बीस वर्ष बनाम अपने वजूद के लिये संघर्ष करता ‘मेरु गौं’

December 23, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.