Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 19, 2026
in जुर्म, विश्व
A A
epstein files
14
SHARES
452
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एपस्टीन मामले में नाम आने के बाद दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है. ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. BBC के मुताबिक, गुरुवार को ब्रिटेन की स्पेशल पुलिस ने पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म से एंड्रयू को गिरफ्तार किया. एंड्र्यू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के आठ जवान सादे कपड़े में पहुंचे थे. आज ही एंड्र्यू 66 साल के हुए हैं.

एंड्रयू की गिरफ्तारी क्यों हुई?
एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न के अपराधी रहे जेफ्री एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज देने का आरोप है. पुलिस इसी मामले की जांच कर रही है. पुलिस एंड्रयू के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कौन-कौन से गोपनीय दस्तावेज एपस्टीन को दिए गए थे? हालांकि वह लगातार आरोपों को खारिज करते रहे हैं. इन्हीं आरोपों के चलते एंड्रयू ने अक्टूबर 2025 में ड्यूक ऑफ यॉर्क का टाइटल छोड़ने का ऐलान किया था. यह ब्रिटिश राजशाही की सबसे प्रतिष्ठित उपाधियों में से एक है.

इन्हें भी पढ़े

semiconductor chip

पैसा अमेरिका का, चिप Nvidia की और टेंशन चीन को?

August 15, 2026
Modi-Meloni

मोदी–मेलोनी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, संदीप दीक्षित के बयान पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

August 14, 2026
india bangladesh

बांग्लादेश को अब भारत ही बचा सकता है!

August 13, 2026
pm modi-trump

PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

August 10, 2026
Load More

गिरफ्तारी पर पुलिस का आधिकारिक बयान
थेम्स वैली पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान आज (19 फरवरी) नॉरफॉक के रहने वाले करीब 66 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उस पर सार्वजनिक पद का गलत इस्तेमाल करने का शक है. पुलिस बर्कशायर और नॉरफॉक में कुछ जगहों पर तलाशी भी ले रही है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति अभी हिरासत में है. नियमों के तहत उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. मामला फिलहाल जांच में है, इसलिए लोगों से अपील की गई है कि खबर प्रकाशित करते समय अदालत की अवमानना से बचें.

कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन?
65 साल के एंड्रयू स्वर्गीय क्वीन एलिजाबेथ-II और प्रिंस फिलिप की तीसरी संतान हैं. ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकार में उनका वर्तमान में आठवां स्थान है. वह किंग चार्ल्स III और रॉयल प्रिंसेज एनि के छोटे भाई हैं. उनकी शादी सारा फर्गुसन से हुई है, जिसके बाद वह डचेज ऑफ यॉर्क बन गई थीं पर तलाक के बाद सारा फर्गुसन को यह उपाधि छोड़नी पड़ी थी.

एंड्रयू और सारा की दो बेटियां हैं. इनका नाम प्रिंसेस बीट्रिस और प्रिंसेस यूजिनी है. एंड्रयू ने 22 साल रॉयल नेवी में बिताए हैं. 1982 के फाल्कलैंड युद्ध के दौरान उन्होंने एक हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर काम किया. वह साल 2001 में एक्टिव सर्विस से कमांडर के रैंक के साथ रिटायर हो गए. बाद में साल 2010 में उनको रीयर एडमिरल और साल 2015 में वाइस एडमिरल के पद पर मानद पदोन्नति मिली थी.

नेवी की सेवा के अलावा एंड्रयू ने डिप्लोमैटिक की भूमिका निभाई है. यूके की सरकार ने उनको इंटरनेशनल ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट के लिए स्पेशल रीप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया था. साल 2011 से 2019 के बीच वह शाही परिवार के सदस्य के रूप में काम करते रहे और राजा की ओर से विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे.

एंड्रयू पर क्या आरोप हैं ?
एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में नाम आने के एंड्रयू ने खुद को सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया. अमेरिका में फाइल किए गए सेक्सुअल एब्युज के सिविल केस में नाम आने के बाद वह विवादों में घिर गए. कोर्ट में पेश किए कागजात में वर्जिनिया गिफ्रे नाम की युवती ने दावा किया है कि वह सेक्स ट्रैफिकिंग की पीड़ित है. उसका आरोप है कि एपस्टीन ने 16 साल की उम्र से उसका शोषण किया है. यह भी आरोप है कि जेफ्री उसे प्रिंस एंड्रयू समेत तमाम प्रभावशाली लोगों के पास ले जाता था.

वर्जिनिया गिफ्रे का दावा है कि जब वह नाबालिग थी तो प्रिंस एंड्र्यू ने तीन बार उसका यौन शोषण किया. उसने यह भी लिखा है कि प्रिंस का मानना है कि उसके साथ सेक्स करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. हालांकि, एंड्रयू सालों से इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वह कभी इस युवती से मिले भी नहीं हैं. वैसे साल दोनों की 2011 में साथ खड़े होने की तस्वीर सार्वजनिक हुई थी. 15 फरवरी 2022 को खुलासा हुआ था कि एंड्रयू और गिफ्रे ने कोर्ट से बाहर 12 मिलियन यूरो पर समझौता कर लिया है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
netaji subhas chandra bose

नेताजी की जयंती पर ‘नव-भारत की अवधारणा’ विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

January 31, 2022
Shri Ram temple

भारत में तेज गति से आगे बढ़ता पर्यटन उद्योग!

July 19, 2025

गुटबाजी के साइडइफेक्ट

November 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.