Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरकार क्यों ले आई पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’? समझिए भारत का गेमप्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 23, 2026
in राष्ट्रीय
A A
anti-terror policy 'Prahaar'
10
SHARES
325
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग को अब एक नया नाम और नई धार दे दी है. गृह मंत्रालय ने देश की पहली एंटी-टेरर पॉलिसी जारी की है, जिसे PRAHAAR (प्रहार) नाम दिया गया है. यह उन अदृश्य खतरों के खिलाफ भारत का अभेद्य किला है, जिसमें अब युद्ध के मैदान केवल सरहदें नहीं, बल्कि आपके मोबाइल स्क्रीन और इंटरनेट का डार्क वेब भी है.

सबसे पहली बात यह पाल‍िसी साफ कहती है क‍ि आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है, न कोई जात‍ि होती है और न कोई राष्‍ट्रीयता. लेकिन खतरे अब बदल गए हैं, इसल‍िए साइबर अटैक और हैकरों को टेरर के अंतर्गत लाया गया है. आखिर इस पॉलिसी की जरूरत क्यों पड़ी और इसमें आतंकवाद के किन नए चेहरों पर प्रहार करने की तैयारी है.

इन्हें भी पढ़े

climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Load More

अब तक आतंकवाद का मतलब था हाथ में बंदूक लिए घुसपैठिया. लेकिन ‘प्रहार’ पॉलिसी बताती है कि अब दुश्मन का चेहरा बदल चुका है. अब खतरा पानी, जमीन और हवा तीनों ओर से है. सीमा पार से अब केवल आतंकी नहीं आ रहे, बल्कि ड्रोन के जरिए ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक भेजे जा रहे हैं.

‘प्रहार’ में साफ कहा गया है कि नॉन-स्टेट एक्टर्स यानी आतंकी और कुछ स्टेट एक्टर्स यानी दुश्मन देश ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं. आज का आतंकी एके-47 से ज्यादा खतरनाक तरीके से क्रिप्टो वॉलेट और एन्क्रिप्शन टूल का इस्तेमाल कर रहा है. पहचान छिपाने वाली तकनीकें एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई हैं. ऐसे में इन पर नए तरीके से अटैक करने की योजना है.

‘प्रहार’ पॉलिसी में डार्क वेब पर भी फोकस होगा. आतंकी अब फंड जुटाने के लिए बैंकों का नहीं, बल्कि क्रिप्टो वॉलेट का सहारा ले रहे हैं. भर्ती और ट्रेनिंग गाइडेंस के लिए इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल हो रहा है. इंटरनेट की दुनिया में अपनी पहचान छिपाकर आतंकी हमले की साजिश रचना अब आसान हो गया है. ‘प्रहार’ इसी डिजिटल अंधेरे में छिपे शिकारियों को बेनकाब करने की रणनीति है.

CBRNED यानी वो खतरा जो रूह कंपा दे

इस पॉलिसी में CBRNED शब्‍द का ज‍िक्र है, यानी केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर, एक्सप्लोसिव और डिजिटल. गृह मंत्रालय का मानना है कि आतंकी अब ऐसे खतरनाक मैटीरियल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मचाई जा सके. चाहे वह जहरीली गैस का हमला हो या डिजिटल वायरस के जरिए पूरे देश का पावर ग्रिड ठप करना, भारत अब इन ‘कल्पना से परे’ खतरों के लिए भी तैयार हो रहा है.

रेडिकलाइजेशन पर ‘सोशल’ स्ट्राइक

पॉलिसी का एक अहम हिस्सा रेडिकलाइजेशन है. आतंकी संगठन भारतीय युवाओं को गुमराह कर अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं. ‘प्रहार’ में इसे निपटने के लिए केवल बंदूक नहीं, बल्कि दिमाग के इस्तेमाल की बात कही गई है. जो युवा भटक गए हैं, उन पर पुलिस चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करती है. सरकार ने माना है कि कट्टरपंथ के जहर को काटने के लिए उदारवादी प्रचारकों और एनजीओ की मदद लेना जरूरी है. यह पॉलिसी समाज के साथ मिलकर आतंकवाद की जड़ें काटने पर जोर देती है.

ग्लोबल टेरर और स्लीपर सेल का जाल

भारत ने इस पॉलिसी में अल-कायदा और ISIS जैसे ग्लोबल आतंकी समूहों का नाम लेकर दुनिया को आगाह किया है. जैसे भारत के अंदर छिपे हुए स्लीपर सेल के जरिए हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. विदेश में बैठे आका अब स्थानीय अपराधियों का इस्तेमाल लॉजिस्टिक्स और इलाके की रेकी के लिए कर रहे हैं. यानी अब आतंकी और अपराधी मिलकर एक बड़ा नेटवर्क बना चुके हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
delhi rain

जलवायु परिवर्तन से बदला बारिश का पैटर्न, पहाड़ों में बढ़ेगी मुश्किलें!

July 13, 2023
natwork tower

सफलता की कहानी:अबूझमाड़ में फैलता संचार नेटवर्क

December 31, 2022
Guldar

गुलदार से गगवाड़स्यूँ  पट्टी में दशहत, लगाया गया पिंजरा 

November 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.