नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ा एक्शन एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने रामपुर के रहने वाले जासूस को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। उसने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर-टेररिस्ट शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े उसके गुर्गे पकड़ लिया है।
पाकिस्तानी हैंडलर्स से चैट बरामद
बता दें कि स्पेशल सेल ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान 18 साल के हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से यूपी के रामपुर का रहने वाला है। स्पेशल सेल ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन में पाकिस्तान हैंडलर्स से चैट, फोटो-वीडियो और ‘TTH’ लिखने वाला काला स्प्रे पेंट बरामद किया है।
होशियारपुर में 3 जगह लिखा ‘TTH’ ग्रैफिटी
जान लें कि आरोपी ने पंजाब के होशियारपुर के तलवाड़ा में 3 जगह ‘TTH’ ग्रैफिटी लिखा। वह वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजता था। यूपी और दिल्ली में भी ऐसे काम करने की तैयारी थी। लेकिन वक्त रहते दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।
आतंकी घटना से पहले ही स्पेशल सेल को मिली कामयाबी
गौरतलब है कि सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से भर्ती हो रही थी। युवाओं को पैसे और विदेश में दुबई भेजने का लालच दिया गया। रामपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक की साजिश भी की थी। गनीमत रही कि गिरफ्तारी से पहले ही आतंकियों का प्लान फेल हो गया और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली।
कश्मीरी गेट पर गोलीबारी में हरमन के साथी थे शामिल
जांच में पता चला कि हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन, शहजाद भट्टी और उसके विदेश में मौजूद सहयोगियों के साथ अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार संपर्क में था। हरमन ने दावा किया था कि उसके साथी दिल्ली के कश्मीरी गेट पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे। इसके अलावा, शहजाद भट्टी के पाकिस्तान में मौजूद सहयोगी ने भी इस घटना की योजना बनाने की जिम्मेदारी ली थी।







